Home Viralआगरा में मिनजुमला नंबर की भूमि जोतने पर वनकर्मियों ने मांगी रिश्वत, ऑडियो-वीडियो वायरल

आगरा में मिनजुमला नंबर की भूमि जोतने पर वनकर्मियों ने मांगी रिश्वत, ऑडियो-वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


आगरा में वनकर्मियों ने मांगी रिश्वत.

आगरा में वनकर्मियों ने मांगी रिश्वत. (Photo Credit : ETV Bharat)

आगरा : तहसील बाह के बासौनी थाना क्षेत्र के गांव डाल का पुरा के किसान ने वन विभाग कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है. आरोप है कि वनकर्मी खेत की जुताई नहीं करने दे रहे. ​साथ ही वनकर्मी के रिश्वत मांगने का ऑडियो भी वायरल किया है. वायरल ऑडिया में वनकर्मी 20 हजार रुपये के बदले बीहड़ की जमीन जोतने और घेरने की बात कह रहा है. ऑडियो वायरल होने के बाद से वन विभाग में खलबली मची हुई है. हालांकि ईटीवी भारत वायरल ऑडियो-वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

बासौनी थाना क्षेत्र के गांव डाल का पुरा निवासी रामनिवास पुत्र बेदरी प्रसाद के अनुसार गाटा संख्या 1036 व 1037 का मैं सहखाताधारक हूं. इसी गाटे में कुछ वन भूमि भी है. मेरे हिस्से की जमीन ऊंची नीची है. इसे समतल करने के लिए ट्रैक्टर चला रहा था. इसी दौरान चंबल सेंचुरी क्षेत्र के वन दारोगा और वनकर्मी आए. वनकर्मियों ने ट्रैक्टर रोक दिया और खेत जोतने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग करने लगे. कहा कि 20 हजार रुपये दो और जितना चाहो उतना बीहड़ जोत लो.

किसान रामनिवास का आरोप है कि वनकर्मी चंबल सेंचुरी का बहाना बनाकर चंबल नदी के किनारे के किसानों का उत्पीड़न करते हैं. वसूली करते हैं, जो रुपये नहीं देता है, उसे वेवजह परेशान करते हैं. कार्रवाई का भय दिखाकर धन वसूली कर रहे हैं. राम निवास का कहना है कि इस बाबत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत की है. रेंजर कुलदीप सहाय ने बताया कि किसान से रिश्वत मांगने का प्रकरण सामने आया है. वायरल वीडियो और ऑडियो की जांच कराई जा रही है. जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दोषी वनकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Source link

You may also like

Leave a Comment