Home Morning News (खास खबरें)Mau News:सुबह कोहरा, दोपहर में हल्की धूप, बारिश और गरज चमक के आसार – Morning Fog, Light Sunshine In The Afternoon, With A Possibility Of Rain And Thunderstorms

Mau News:सुबह कोहरा, दोपहर में हल्की धूप, बारिश और गरज चमक के आसार – Morning Fog, Light Sunshine In The Afternoon, With A Possibility Of Rain And Thunderstorms

by BollywoodNewsAndMovie


Morning fog, light sunshine in the afternoon, with a possibility of rain and thunderstorms.

नगर में रविवार को कोहरे के बीच जाता बाइक सवार। स्रोत- सोशल मीडिया।

मऊ। मौसम में रविवार को बदलाव दिखा। तड़के से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद तक हल्की धूप रही। मौसम में बदलाव के चलते अब सुबह और रात के समय सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के तरफ से हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना जताई गई है।


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तड़के से ही कोहरा छाया रहा। कोहरा छाए रहने से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह अपने काम पर जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से ठंड बढ़ेगी।

आईएमडी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 से 18 नवंबर के बीच दिन और रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। संवाद



Source link

You may also like

Leave a Comment