सोशल मीडिया की दुनिया में अगर सही टैलेंट और धांसूं कॉन्फिडेंस मिल जाए, तो वो वीडियो रातों-रात गदर मचा देता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही डांस वीडियो गर्दा उड़ा रहा है, जिसे देखकर आप भी दातों तले उंगलियां दबा लेंगे. वीडियो में दो हसीनाएं अपने कातिलाना मूव्स और बेमिसाल तालमेल से ऐसी तबाही मचा रही हैं कि देखने वाले बस देखते ही रह गए. पहले साड़ी वाली हसीना ने अपने देसी अंदाज से फ्लोर पर आग लगाई और फिर शर्ट वाली हसीना की एंट्री ने माहौल को एकदम नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया.
साड़ी में हसीना ने बिखेरा जलवा, स्टेप्स देखकर लोग हुए दीवाने
वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत में एक बेहद खूबसूरत लड़की गहरे रंग की साड़ी पहने हरियाणवी गाने की धुन पर थिरकती हुई नजर आती है. चेहरे पर गजब का एक्सप्रेशन, आंखों में चमक और बिना जूतों के नंगे पैर जिस फुर्ती से वह डांस स्टेप्स मैच कर रही है, वह देखने लायक है. आसपास खड़े लोग टकटकी लगाए सिर्फ उसी के कातिलाना लटके-झटके देखते रह जाते हैं. साड़ी के ग्रेस के साथ हरियाणवी बीट्स पर उसका यह परफॉर्मेंस इतना परफेक्ट था कि हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो गया.
शर्ट-पैंट में दूसरी हसीना की धमाकेदार एंट्री, दोगुना हुआ डांस का मजा
अभी लोग साड़ी वाली हसीना का डांस देख ही रहे थे कि तभी चेक शर्ट और ग्रे पैंट पहने दूसरी हसीना स्टेज पर एंट्री मारती है. हाथों में चूड़ियां और चेहरे पर बेफिक्र मुस्कान लिए इस लड़की ने आते ही अपनी जबर एनर्जी से महफिल लूट ली. इसके बाद दोनों हसीनाओं ने एक साथ मिलकर हरियाणवी गाने की धुन पर जो जुगलबंदी दिखाई, उसने डांस फ्लोर पर मानो आग ही लगा दी. दोनों का कॉन्फिडेंस और टैलेंट वीडियो के हर एक फ्रेम में साफ झलक रहा है.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
इंटरनेट पर मचा गदर, वायरल हुआ हसीनाओं का टैलेंट
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, नेटिजन्स ने लाइक्स और कमेंट्स की बरसात कर दी. दोनों के स्वैग और बेजोड़ टैलेंट की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “साड़ी वाली मैडम के एक्सप्रेशंस और शर्ट वाली मैडम की एनर्जी, दोनों का कॉम्बिनेशन एकदम जहर है!” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “हरियाणवी गानों का असली मजा तो इन दोनों ने ही दिलाया है, गजब का डांस.”
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
