Home Morning News (खास खबरें)Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 17 october 2026 morning top news headlines ntc

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 17 october 2026 morning top news headlines ntc

by BollywoodNewsAndMovie


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ से छूट देने का ऐलान किया है. वहीं, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है. इन खबरों के अलावा, दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को रिहा कर दिया है. उन्हें 16 अक्टूबर की शाम दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया गया था. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें

‘रूसी तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों पर कोई टैरिफ नहीं’, ट्रंप का बड़ा ऐलान 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को रूस से तेल और गैस खरीदने पर टैरिफ से छूट देने का ऐलान किया है. यह फैसला ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ के तहत लगाया गया था, जिसमें इन देशों को राष्ट्रीय हित के तहत छूट दी गई है. इन पांच देशों में चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल है.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन ग‍िल पहले 3 वनडे के कप्तान, आखिरी 2 में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान… BCCI ने क्यों लिया 2 टीम का फैसला? 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है. वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. ईशान किशन इन दो मैचों में उपकप्तान होंगे. विराट और रोहित भी वनडे टीम का हिस्सा हैं. वहीं, शमी को इस बार भी टीम में जगह नहीं मिली है. 

सर्द हवाएं, गुनगुनी धूप… उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक! इन राज्यों में आंधी-पानी का IMD अलर्ट 

उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड के साथ सर्दी की आहट तेज हो रही है. दिल्ली-NCR समेत मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है. वहीं, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून के चलते भारी बारिश, तेज हवाओं और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है. पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में शनिवार को छिटपुट बारिश हो सकती है. 

सुबह-सुबह शिमला में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 17 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया. इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. पहाड़ी स्थानों पर भूकंप आने की आशंका ज्यादा होती है.

यमन में हूतियों की मिसाइलों से दहला अदन एयरपोर्ट, 10 दिन में दूसरी बार बनाया निशाना… बाल-बाल बचे यात्री 

यमन के बंदरगाह शहर अदन के एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात दो मिसाइलों से हमला हुआ. स्थानीय पुलिस ने इसके लिए ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है. अधिकारियों का कहना है कि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दस दिन से भी कम समय में एयरपोर्ट पर यह दूसरा हमला बताया गया है.

दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को किया रिलीज, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी डिटेन 

दिल्ली पुलिस ने AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को रिहा कर दिया है. उन्हें 16 अक्टूबर की शाम दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले एहतियातन हिरासत में लिया गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिरासत से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नेहा को छोड़ दिया गया. उनकी हिरासत के बाद AISA ने उनकी लोकेशन और रिहाई को लेकर सवाल उठाए थे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है. 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है. उनका इलाज अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में किया जा रहा है. 

19 रन पर 4 विकेट गंवाकर फंसी टीम इंडिया, दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे से छीनी जीत 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए थे. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन दीप्ति शर्मा के 49 और निकी प्रसाद के नाबाद 39 रनों ने टीम को जीत दिला दी. 

यूपी में अगले महीने आएगी SSR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, EC की सियासी दलों के साथ बैठक 

उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा. 2 नवंबर को मसौदा वोटर लिस्ट जारी होगी और 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, हटाने या गलती सुधारने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे. 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी. इस बार मतदान केंद्रों की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा.  

अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हन बनेंगी IPL टीम की मालकिन काव्या मारन, शादी की डेट आई सामने, तेलंगाना CM को मिला न्योता 

सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन, म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी करने जा रही हैं. शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में रखा गया है. काव्या के माता-पिता ने हाल ही में जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें रिसेप्शन के लिए आमंत्रित किया. 
 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment