Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 19 october 2026 morning top news headlines ntc


अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर बीती रात 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ है, इस भयानक हमले में टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर घायल हो गए. वहीं, रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत और चीन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की अमेरिका की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इन खबरों के अलावा, फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान करीब 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे दो संदिग्ध… अब तक हुए ये खुलासे 

टाइगर श्रॉफ पर बीती रात 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ है. वो मुंबई के जुहू स्थित फुटबॉल ग्राउंड से खेलकर बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी गाड़ी पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कीं. इस भयानक हमले में टाइगर बाल-बाल बचे, मगर उनके ड्राइवर घायल हो गए. इस मामले में मुंबई की जुहू पुलिस स्टेशन ने तीन अज्ञात शख्श के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

टाइगर श्रॉफ पर चलीं थी 5 राउंड गोलियां, गनपाउडर से झुलसा हाथ… शिंदे बोले-किसी को बख्शेंगे नहीं 

महाराष्ट्र में मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग हुई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने देर रात टाइगर के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. टाइगर से मिलने के बाद डिप्टी CM ने बताया कि एक्टर के दाएं हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं. शिंदे ने कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

भारत-चीन पर यूरोपीय देशों से प्रतिबंध लगवाना चाहता था अमेरिका, ट्रंप के वित्त मंत्री ने ही खोल दी पोल 

रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत और चीन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की अमेरिका की कोशिशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बताया है कि अमेरिका चाहता था कि यूरोपीय देश भारत और चीन पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाएं. लेकिन यूरोपीय सहयोगियों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया.

फ्रांस प्रोटेस्ट में अबतक 2000 लोग गिरफ्तार, दुकानें-मॉल्स में लूटपाट, सड़कों पर आगजनी 

फ्रांस में महंगाई और पब्लिक सर्विस के खराब हालात के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं. लगातार दूसरी रात देश के कई शहरों में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं. हालात को देखते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. फ्रांस में इन प्रदर्शनों के दौरान करीब 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नया मोड़, 2 आरोपियों की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी CID 

असम CID ने जुबीन गर्ग की मौत के मामले में दो आरोपियों को जमानत दिए जाने के फैसले को SC में चुनौती देने का फैसला किया है. CID के स्पेशल डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कोर्ट की छुट्टियां खत्म होते ही याचिका दाखिल की जाएगी. अब तक फास्ट ट्रैक कोर्ट में 134 गवाहों की गवाही हो चुकी है. 

CJI सूर्यकांत ने लेह में लद्दाख हाईकोर्ट बेंच का किया उद्घाटन, कहा-अब लोगों को मिलेगा घर के करीब न्याय 

CJI सूर्यकांत ने रविवार को लेह में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट की स्थायी लद्दाख बेंच का उद्घाटन किया. इस मौके पर हाईकोर्ट की एक औपचारिक बैठक भी हुई. इस बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने की. उन्होंने कहा कि लद्दाख में स्थायी बेंच की स्थापना से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है.

पाकिस्तान ने बंद किए ईरान के दो बॉर्डर रूट… LPG सप्लाई पर बढ़ा संकट! 

पाकिस्तान ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले दो अहम बॉर्डर रूट पर व्यापार अस्थायी रूप से रोक दिया है. इनमें गब्द-रिमदान और तफ्तान बॉर्डर क्रॉसिंग शामिल हैं. पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं और तस्करी रोकने को इस फैसले की वजह बताया है. इसका असर LPG की सप्लाई पर भी पड़ सकता है, क्योंकि ईरान से आने वाली गैस पाकिस्तान के लिए अहम है.

जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली 

CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर सुनवाई रविवार को टल गई. एक्टिविस्ट रत्ना सिंह ने बताया कि तय समय पर स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे. सौरव दास और आशुतोष रांका को 14 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने जंतर-मंतर के बंद गेट को पार कर वहां प्रवेश किया था. 

दिल्ली में बेलगाम ई-रिक्शा पर नकेल कसेगी सरकार, 2.5 लाख तक सीमित करने की तैयारी 

दिल्ली की सड़कों पर ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को लेकर सरकार ने नया कदम उठाया है. सरकार ने राजधानी में अधिकतम 2.5 लाख ई-रिक्शा रखने का प्रस्ताव दिया है. इसके पीछे ट्रैफिक जाम, सड़क हादसों के खतरे, वायु प्रदूषण और शोर को कम करने की वजह बताई गई है. सरकार ने लोगों से इस ड्राफ्ट पर 30 दिन के भीतर सुझाव मांगे हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Chamba News:सुबह हटाई रेहड़ियां, शाम को फिर अतिक्रमण – Pushcarts Removed In The Morning, Encroachment Back By Evening

GRP conducts morning and evening drills on the platform in front of passengers, as 40% of crimes are committed here.

Kanpur News:शहर को मिला पहला कन्वेंशन सेंटर, अधिकारियों ने सुबह किया निरीक्षण, रात में कंपनी को साैंपा – The City Gets Its First Convention Center, Officials Inspected It In The Morning And Handed It Over To The Company At Night