Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 4 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 4 july 2026 morning top news headlines ntc amkr


केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर चल रही सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बावजूद, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही हैं. अमेरिका के पूर्वी तट पर भीषण गर्मी की वजह से कई राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम रद्द करने पड़े हैं. पढ़े आज की बड़ी खबरें…

1. पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर सरकार की सफाई, आरोपों को बताया गल

केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर चल रही सभी अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 10 बिंदुओं में साफ किया है कि E20 कार्यक्रम वैज्ञानिक रिसर्च और दुनिया के कई देशों के अनुभव पर आधारित है. सरकार का कहना है कि E20 से गाड़ी की ड्राइविंग क्षमता पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ता.

2. मुंबई में भारी बारिश… दिल्ली में भी बदलेगा मौसम! IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बावजूद, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि लोकल ट्रेन सेवाएं पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जलभराव वाले इलाकों में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें. वहीं इस दौरान दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है.

3. अल नीनो से सूखे का खतरा! गृहमंत्री अमित शाह बोले- हालात पर सरकार की नजर

देश में कई हिस्सों में सामान्य से काफी कम बारिश होने और जुलाई में भी कमज़ोर मानसून के अनुमान के बीच केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गृहमंत्री अमित शाह ने हालात की समीक्षा करते हुए कहा कि अल नीनो के असर से पैदा हो रहे संभावित सूखे के खतरे पर सरकार लगातार नजर रख रही है. उन्होंने सभी मंत्रालयों से राज्यों के साथ बेहतर तालमेल रखने को कहा है.

4. भीषण गर्मी से अमेरिका में फीका पड़ा आजादी का जश्न… कई परेड रद्द, ट्रेनें थमीं और नेशनल मॉल भी बंद!

अमेरिका के पूर्वी तट पर भीषण गर्मी की वजह से कई राज्यों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम रद्द करने पड़े हैं. वॉशिंगटन डीसी में नेशनल मॉल पर लगा ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर शुक्रवार को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया. गर्मी और नमी के कारण वहां तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस  तक महसूस हो रहा था.

5. ल‍ियोनेल मेसी का महाधमाका पर हारते-हारते बचा अर्जेंटीना… इस छोटे से देश ने तो रुला ही दिया!

फीफा वर्ल्ड कप में शनिवार को अर्जेंटीना ने केप वर्डे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ-16 में प्रवेश कर लिया. शन‍िवार को मियामी गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने अर्जेंटीना को आखिरी पलों तक कड़ी चुनौती दी. लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के 111वें मिनट में हुए ओन गोल ने मैच का फैसला कर दिया.

6. महाराष्ट्र में UCC की तैयारी, पैनल गठित करेगी फडणवीस सरकार

महाराष्ट्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में राज्य सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है. जानकारी के मुताबिक कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कानून का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु दो हफ्ते के भीतर एक कमेटी बना सकती है.

7. बलूच लिबरेशन आर्मी का PAK कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, 30 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने का दावा

BLA ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के जीवानी इलाके में कोस्ट गार्ड्स के कैंप पर आत्मघाती हमले का दावा किया है. संगठन के मुताबिक इस हमले में 30 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई घायल हुए. यह हमला माजिद ब्रिगेड ने ग्वादर के पनवान इलाके में किया. हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से अभी तक इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की गई है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

धनतेरस पूजा मुहूर्त 1 घंटे 56 मिनट, सुबह और शाम में इतने बजे से खरीदें सोना-चांदी, Astrology Hindi News

Haryana Morning News : अमित शाह आज करनाल और अंबाला आएंगे, 6 शहरों में AQI 300 पार, 50% कर्मचारियों को Work From Home समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

Uttar Pradesh weather Noida Air Quality Plummets AQI 405