Varanasi News:चॉकलेट खाने से खराब हो रहे बच्चों के दांत, सुबह-रात में ब्रश करना जरूरी – Eating Chocolate Is Damaging Children’s Teeth; Brushing In The Morning And At Night Is Essential


श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को लगे निशुल्क दंत परीक्षण शिविर में दांतों की जांच कर जरूरी सुझाव दिए गए। इस दौरान डॉक्टरों ने शिविर में आए बच्चों को चॉकलेट न खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चॉकलेट खाने से ही बच्चों के दांत खराब हो रहे है। ऐसे में सुबह और रात में खाने के बाद ब्रश करना जरूरी है। शिविर में डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. पूजा अग्रवाल ने करीब 30 से ज्यादा लोगों के दांतों की जांच की। लोगों को निशुल्क ओरल डेंटल किट भी प्रदान की गई। डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि इस समय बच्चों में चॉकलेट, फास्टफूड के सेवन से दांतों की समस्या बढ़ती जा रही है। हर छह माह में दांतों की सफाई जरूरी है। अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन की मुख्य कोऑर्डिनेटर शशि बाला शाह एवं प्रद्युम्न साह ने दोनों डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र भेंट की। स्वागत भूपेंद्र अग्रवाल, संचालन सौरभ अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन परियोजना निदेशक दीपक अग्रवाल ने दिया। प्रद्युम्न अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी बजरंग अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को स्त्री रोग एवं त्वचा सौंदर्य परामर्श शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आंचल अग्रवाल जैन एवं त्वचा रोग की डॉ. नेहा शाह मौजूद रहेंगी।




Source link

Related posts

Hamirpur (himachal) News:ताल से हमीरपुर के लिए सुबह के समय बस चलाने की मांग – Demand For A Morning Bus Service From Taal To Hamirpur

Sirsa News:सुबह पांच बजे से कतार, किसानों ने डीएपी के लिए सड़क की जाम – Queue Since Five In The Morning, Farmers Blocked The Road For Dap

Banda News:सुबह बारिश के बाद निकली तेज धूप – Bright Sunshine After The Morning Rain