Hamirpur (himachal) News:ताल से हमीरपुर के लिए सुबह के समय बस चलाने की मांग – Demand For A Morning Bus Service From Taal To Hamirpur


लदरौर (हमीरपुर)। ताल क्षेत्र से हमीरपुर जाने वाले लोगों को पर्याप्त परिवहन सुविधा न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से ताल से हमीरपुर के लिए सुबह करीब 5:30 बजे नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

कुलदीप, पंकज, अमन और दीपक ने बताया कि सुबह के समय हमीरपुर जाने के लिए समय पर बस उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को दिक्कत होती है। सुबह 5:30 बजे बस सेवा शुरू होने से हमीरपुर पहुंचकर अमृतसर और चंडीगढ़ जाने वाली बसें पकड़ने में भी सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि सुबह सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध न होने के कारण लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेकर हमीरपुर पहुंचना पड़ता है। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। संवाद



Source link

Related posts

Varanasi News:चॉकलेट खाने से खराब हो रहे बच्चों के दांत, सुबह-रात में ब्रश करना जरूरी – Eating Chocolate Is Damaging Children’s Teeth; Brushing In The Morning And At Night Is Essential

Sirsa News:सुबह पांच बजे से कतार, किसानों ने डीएपी के लिए सड़क की जाम – Queue Since Five In The Morning, Farmers Blocked The Road For Dap

Banda News:सुबह बारिश के बाद निकली तेज धूप – Bright Sunshine After The Morning Rain