Bigg Boss 20 Day 48: लव की वजह से स्काउट के बदले तेवर पर यंग बोले- बुरा लग रही, मुझे यूज एंड थ्रो जैसा लग रहा – bigg boss 20 episode 48 written update in hindi 23 oct 2026 qazi dedicates his performance to hrithik roshan


नवभारतटाइम्स.कॉम•

‘बिग बॉस 20’ में अब एक बार फिर से नए कैप्टन की रेस शुरू हो चुकी है। इस नए टास्क के साथ ही घर में काजी तौकीर ने महफिल सजा दी है।

बिग बॉस 20 में 23 अक्टूबर को क्या हुआ
‘बिग बॉस 20’ में अब स्काउट कैप्टंसी की रेस से बाहर हो चुके हैं और अब बारी है नए कैप्टन को चुनने की। बिग बॉस नए कैप्टन के लिए घर के सदस्यों को टास्क देते हैं। नए कैप्टन के लिए डिसीजन मेकर मैरी कॉम होती हैं। घर में काजी तौकीर अपने गानों से तड़का लगाते दिख रहे हैं।

कैप्टंसी टास्क के दौरान काजी तौकीर ने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो न प्यार है’ के गाने ‘ऐ मेरे दिल तू गाए जा’ पर जबरदस्त परफॉर्म किया। काजी के परफॉर्मेंस को देखकर घरवाले भी झूम उठे। वहीं काजी ने ऋतिक को सम्बोधित करते हुए कहा- आई लव यू।

काजी ऋतिक के डांस की कॉपी करते दिख रहे

वीडियो में काजी ऋतिक के डांस की कॉपी करते दिख रहे हैं। घरवाले उनके डांस परफॉर्मेंस को देखकर हैरान रह जाते हैं। काजी ने इसके बाद ‘तेरी अदाओं पे मरता हूं’ गाना गाते दिख रहे हैं।

यंग ने कहा- मुझे बहुत बुरा लगता है, कचरा जैसा लगता है

आम्रपाली दुबे से यंग बातचीत करते हैं और स्काउट से अपनी दोस्ती पर सवाल उठाते हैं। वह कहते हैं- लव स्काउट को कहती है ये ला वो ला और फिर स्काउट मुझसे कहता है, मुझे बहुत बुरा लगता है, कचरा जैसा लगता है। यंग कहते हैं, ‘मुझे यूज़ एंड थ्रो जैसा लग रहा है। मुझे फील होता है क्यों यहां दोस्ती वोस्ती कर रहे, सोलो खेलने का।’

यंग ने कहा- हमने बहुत खराब दिन देखे हैं आसिफ भाई

काजी एक बार फिर ‘आनेवाला पल जानेवाला है’ गाते हैं और अपने इस गाने से सबको भावुक कर देते हैं। वहीं यंग अपने गुजरे दौर की तंगी को याद करते हुए रो पड़ते हैं और कहते हैं- हमने बहुत खराब दिन देखे हैं आसिफ भाई।

घर में झगड़ा कढ़ी बड़ी को लेकर शुरू

एक बार फिर से किचन में पंगा शुरू होता है, जहां झगड़ा कढ़ी बड़ी को लेकर हो रहा है। आम्रपाली कढ़ी बनाने से मना कर देती हैं और कहती हैं कि मुझे कढ़ी बनानी नहीं आती, ये लव बना ले। इसी मैटर पर घर के लोग दो गुटों में बंटते दिख रहे हैं। यंग आसिफ से सॉरी बोलते हैं और कहते हैं कि मैंने आपकी जगह लव को चुनकर गलती की और इसलिए मैं आपसे सॉरी कहना चाहता हूं। यंग कहते हैं- स्काउट मेरा अच्छा दोस्त था आसिफ भाई।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड का वार पर नहीं आएंगे सलमान खान

Bigg Boss 20 : एक पल का जीना… बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, ऋतिक रोशन के गाने पर किया धांसू डांस

Bigg Boss 20: पिता लोगों के पैर छूते थे, मां को गालियां दी जाती थीं…रैपर Yung DSA का छलका दर्द, कर्ज के चलते हुआ था बुरा हाल