Auraiya News:रात से लापता युवती का शव सुबह तालाब में उतराता मिला – The Body Of A Young Woman, Missing Since The Previous Night, Was Found Floating In A Pond In The Morning


मुरादगंज। ऊंचा चौकी क्षेत्र के गांव हैदरपुर में शनिवार शाम से लापता एक युवती का शव रविवार सुबह गांव के तालाब में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार युवती को बचपन से ही मिर्गी के दौरे आते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी बदन सिंह कठेरिया की 26 वर्षीय पुत्री शिवानी शनिवार शाम को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना के साथ ही रात भर शिवानी को ढूंढ़ा लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सुबह गांव के बच्चे गांव के उत्तरी छोर पर स्थित तालाब किनारे खेलने गए तो उन्होंने उसे तालाब में डूबा देखकर ग्रामीणों को खबर दी। ग्रामीणों व परिजनों ने मिलकर शव को तालाब से बाहर निकाला।

सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार व मुरादगंज चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां संगीता देवी ने बताया कि शिवानी को बचपन से ही मिर्गी दौरे की समस्या थी। इसलिए उसे घर से दूर नहीं जाने देते थे। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फोटो-10- घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं। संवाद



Source link

Related posts

सीजी न्यूज:दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी,पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Sai Durg Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

CG Morning News : CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… दो केंद्रीय मंत्री और BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता का छत्तीसगढ़ दौरा… दिल्ली जाएंगे कांग्रेस नेता… पढ़ें और भी खबरें

MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर दौरा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर