- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Avoid Going Towards BHEL Dussehra Ground Tomorrow Morning, Traffic Diversion From Govindpura Turn To Gate No. 6
भोपाल47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शुभारंभ के मौके पर 15 हजार लोग जुटने की उम्मीद शुक्रवार को भेल दशहरा मैदान की तरफ जाना है तो रास्ता बदलकर निकलें। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की 351 बसों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में 15 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक गोविंदपुरा टर्निंग से अन्नानगर, करियर कॉलेज, सद्भावना चौराहा, भेल गेट नंबर-6, महात्मा गांधी चौराहा और सिक्योरिटी लाइन चौराहा की ओर ट्रैफिक का दबाव रहेगा। आसपास भारी, मालवाहक और व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
होशंगाबाद-जबलपुर की बसें 11 मील, सागर-छतरपुर की पटेल नगर बायपास होकर आईएसबीटी जाएंगी। इंदौर-उज्जैन की बसें हलालपुर तक आएंगी। गुना-राजगढ़ की बसें मुबारकपुर बायपास होकर हलालपुर पहुंचेंगी। बाहरी क्षेत्रों की कार्यक्रम बसें भेल गेट-6 पर यात्रियों को उतारकर जंबूरी मैदान में पार्क होंगी। शहर की 125 बसों के लिए निर्धारित ड्रॉप-पार्किंग रहेगी।
एमपी नगर के लिए वैकल्पिक रास्ते अवधपुरी से एमपी नगर आने वाले वाहन सेंट जेवियर स्कूल के पीछे से बरखेड़ा मार्केट और एम्स होकर निकल सकेंगे। महात्मा गांधी चौराहे से करियर कॉलेज की ओर जाने वाले बरखेड़ी गुलाब उद्यान तिराहा-कस्तूरबा अस्पताल होकर आईएसबीटी और चेतक ब्रिज पहुंच सकेंगे। गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की ओर जाने वाले वाहन सांची डेयरी कट-कस्तूरबा अस्पताल-गुलाब उद्यान रोड से बरखेड़ा मार्केट पहुंचेंगे। आईटीआई तिराहे से चेतक ब्रिज जाने वाला ट्रैफिक सिक्योरिटी लाइन चौराहा-सांवतिका पेट्रोल पंप तिराहे से निकलेगा।