पुराने तार टूटने से पूरी रात गुल रही बिजली सुबह छात्रावास के बच्चे पेयजल को भटके


.

वनांचल क्षेत्र के गांवों में बिजली के पुराने तार टूटने की समस्या लगातार सामने आ रही है। मंगलवार शाम ग्राम बड़भूम में बिजली का तार टूटकर तालाब किनारे गिर गया। तार में बिजली प्रवाह जारी रहने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल लाइनमैन को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके चलते गांव में रातभर बिजली बंद रही। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

बिजली बंद रहने से ग्रामीणों के साथ कन्या और बालक छात्रावास के बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की व्यवस्था प्रभावित होने पर छात्रावास के बच्चों को इधर-उधर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, बड़भूम में तार टूटने की यह समस्या पहली बार नहीं है। इससे एक दिन पहले ग्राम मरकाटोला में भी बिजली का तार टूटकर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई थी। ग्रामीण परस टेकाम, सुशील चंदेल, नरेश राम और गन्नू राम ने बताया कि बिजली के तार काफी पुराने हो चुके हैं। विभाग द्वारा इन्हें बदला नहीं गया है, जिसके कारण आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने पुराने तारों को बदलने की मांग की है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।



Source link

Related posts

Avoid going towards BHEL Dussehra Ground tomorrow morning, traffic diversion from Govindpura turn to Gate No. 6

Iran President Statement on Terrorism & Adani Wealth

Lucknow News:प्रभात फेरी और भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ निर्वाण महोत्सव – Nirvana Mahotsav Began With A Morning Procession And Devotional Singing