Iran President Statement on Terrorism & Adani Wealth


.

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण दिया। गौतम अडाणी और उनका परिवार देश में सबसे अमीर बन गए हैं। । मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए यूपी में कैसे विधायक के फार्म हाउस पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2-दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आज आखिरी दिन।

2. चुनाव आयोग ठीक करो विषय पर कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. ईरानी राष्ट्रपति ने दिखाई मृत बच्चों की तस्वीर, UN में बोले- 200 साल में कोई हमला नहीं किया; खुद आतंक के शिकार, भाषण के 6 मायने

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान संयुक्त राष्ट्र महासभा में खामेनेई और मिनाब स्कूल में मारे गए बच्चों की तस्वीर दिखाते हुए।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि ईरान ने 200 साल में किसी भी देश पर हमला नहीं किया। पजशकियान ने ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर भी दिखाई।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमें आतंकवादी कहते हैं, लेकिन हम खुद आतंक के शिकार हैं। मैं उस ईरान से आया हूं, जहां हमारे सुप्रीम लीडर की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई।

हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीर भी दिखाई

उन्होंने मिनाब स्कूल पर हुए अमेरिकी हमले की तस्वीर दिखाते हुए कहा- हमारे स्कूल पर बम गिराया गया। इन बच्चों को देखिए। ये बच्चे अमेरिका और इजराइल के हथियारों से हुए हमले में मारे गए। इन बच्चों ने कोई अपराध भी नहीं किया था। 28 फरवरी को हुए इस हमले में 120 बच्चों समेत 156 लोगों की मौत हुई थी।

पूरी खबर पढ़ें…

2. विधायक के फार्म-हाउस पर दरोगा-सिपाही, CRPF जवानों ने गैंगरेप किया, हरियाणा से महिला को यूपी घुमाने लाए

अमरोहा में 23 साल की लड़की के साथ सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और CRPF के 2 जवानों ने गैंगरेप किया। लड़की हरियाणा की रहने वाली है। आरोप है कि उसे CRPF का इंस्पेक्टर लालाराम अमरोहा लाया था। उसके साथ हेड कॉन्स्टेबल मोहित भी था।

उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में वारदात: दोनों ने लड़की को झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस में ठहराया। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। लड़की ने रात में ही पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। लेकिन, पुलिस दिनभर मामला दबाए बैठी रही। बाद में दबाव बढ़ने पर कार्रवाई की।

शराब पार्टी के बाद लड़की के कमरे में घुसे आरोपी: मंगलवार रात दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। चारों ने शराब पार्टी की और कमरे में घुसकर लड़की के साथ वारदात की। संजय तोमर और प्रमोद मलिक की तैनाती हसनपुर कोतवाली में है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. 50 करोड़ के नोटिस के बाद बृजभूषण-बाबा रामदेव में सुलह, योग गुरु बोले- पतंजलि घी 100 फीसदी शुद्ध

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच 4 साल से चल रही जुबानी जंग खत्म होती दिख रही। बुधवार को बृजभूषण और बाबा रामदेव की दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मुलाकात हुई। दोनों ने साथ बैठकर बातचीत की और हंसते-मुस्कुराते रहे।

रामदेव बोले- पूर्व भाजपा सांसद को गलतफहमी थी: बृजभूषण से मुलाकात के बाद रामदेव ने दोपहर 3:30 बजे अकेले प्रेस कॉन्फ्रेंस की। योग गुरु ने कहा, बृजभूषण सिंह ने सुनी-सुनाई बातों और वीडियो के आधार पर कुछ गलतफहमी पाल ली थी, जिसे बातचीत के बाद दूर कर लिया गया।

‘बृजभूषण ने मुझे प्रणाम किया’: बाबा रामदेव के मुताबिक, मुलाकात के दौरान बृजभूषण सिंह ने उन्हें प्रणाम किया और कहा, ‘हम संत सनातन का हमेशा आदर करते हैं और जो आप देश के लिए काम करते हैं, उसका भी सम्मान करते हैं।’

पूरी खबर पढ़ें…

4. आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर, पति के साथ पत्नी-बेटे का एक चिता पर अंतिम संस्कार

आजमगढ़ में पत्नी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला आरोपी मंगलवार रात एनकाउंटर में मारा गया। पकड़े जाने के डर से उसने अपने 3 बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था। 7 घंटे बाद उसने बेटे पर गोली चला दी। इसके बाद ATS, SOG ने हत्यारे अरविंद सिंह को मार गिराया।

पूजा कराने को लेकर पत्नी से बहस हुई थी: घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अहिरौला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, परिवार को शक था कि अरविंद (42) को उसके भाई सुनील की आत्मा परेशान कर रही है। इसलिए पत्नी और मां महामृत्युंजय जाप करा रही थीं। अरविंद इससे नाराज था। मंगलवार शाम 6 बजे इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से बहस हुई थी।

भतीजी ने सभी शवों को मुखाग्नि दी: मृतकों में अरविंद के अलावा पत्नी बबीता (40), बेटा शौर्य (9), पुजारी महेंद्र पाठक (60) और अखिलेश मिश्रा (55) शामिल हैं। दोपहर डेढ़ बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को घर लाया गया। शाम करीब 7 बजे अरविंद, पत्नी बबीता और बेटे शौर्य सिंह एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। चिता को अरविंद की भतीजी वर्षा ने मुखाग्नि दी।

पूरी खबर पढ़ें…

5. अब मुकेश अंबानी नहीं गौतम अडाणी देश में सबसे अमीर, हुरुन लिस्ट में संपत्ति 13% बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ हुई

एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार अडाणी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ दिया है। अब अडाणी और उनका परिवार देश में सबसे अमीर हैं। अडाणी की संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

मुकेश अंबानी की संपत्ति 10% गिरकर 8.63 लाख करोड़ रुपए है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज की रोशनी नादर मल्होत्रा 2.79 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला हैं।

लिस्ट में 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति वाले 1,810 लोगों को शामिल किया गया है। इनकी कुल संपत्ति 187.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. SIR विवाद पर चुनाव आयोग बोला- फैसले सर्वसम्मति से हुए, कांग्रेस ने विवाद को ‘ज्ञानेशगेट’ नाम दिया

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने कहा- बहुसदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग राय, सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य प्रक्रिया है। SIR समेत पिछले एक साल में लिए गए सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं।

आयोग की यह सफाई इंडियन एक्सप्रेस की उस रिपोर्ट के बाद आई, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज किए जाने का दावा किया गया था।

रिपोर्ट में फॉर्म-6 में बदलाव, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-हटाने और वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण जैसे मुद्दों पर आपत्तियों का जिक्र था। चुनाव आयोग ने इन दावों पर 8 पॉइंट में अपना जवाब भी दिया है।

विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग की

विपक्षी दलों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने विवाद को ‘ज्ञानेशगेट’ नाम दिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैं EC और इलेक्शन ऑफिसर्स को साफ कह रहा हूं कि आप जो कर रहे हो गलत कर रहे हो। ये राजद्रोह है, देश के खिलाफ है। टाइम आएगा। हम आपको पकड़ेंगे। बचने वाले नहीं हो।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. बिजनेस: 27 सितंबर को रविवार के दिन भी बैंक खुले रहेंगे, देशभर में 3 दिन की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला; RBI ने दी मंजूरी (पूरी खबर पढ़ें)

2. क्रिकेट: पाकिस्तानी हेड कोच बोले- भारत व्हाइट-बॉल क्रिकेट का बेंचमार्क, हमें उनके स्तर तक पहुंचना है; एशियन गेम्स में मेडल मैच संभव (पूरी खबर पढ़ें)

3. प. बंगाल: कांग्रेस बोली- भाजपा प्रत्याशी जन्म से पहले 10वीं पास हुईं, नंदीग्राम उपचुनाव हलफनामे में जन्म 1966, 10वीं 1965 में पास की (पूरी खबर पढ़ें)

4. नेशनल: संजय भाटिया राजस्थान, बिप्लब देव एमपी के भाजपा प्रभारी: 36 राज्यों-UTs की लिस्ट जारी; 5 चेहरों को 2-2 राज्यों की जिम्मेदारी (पूरी खबर पढ़ें)

5. पॉलिटिकल: मेघालय में 8 UDP विधायक भाजपा में शामिल: BJP विधायक 2 से बढ़कर 10 हुए; राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी (पूरी खबर पढ़ें)

6. नेशनल: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट जज एकमत नहीं:एक ने कहा- 5 जजों की संविधान पीठ करे सुनवाई, दूसरे ने विरोध किया (पूरी खबर पढ़ें)

7. उत्तर प्रदेश: कक्षा-2 की छात्रा की बैठे-बैठे मौत: स्कूल मैनेजर का दावा- गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बज रहा था, तेज आवाज से जान गई (पूरी खबर पढ़ें)

8. इंटरनेशनल: UN में भाषण के दौरान इंस्टाग्राम चलाते दिखे सीरियाई राष्ट्रपति: एर्दोगन बोल रहे थे, अल-शरा फोन में रील्स स्क्रॉल कर रहे थे (पूरी खबर पढ़ें)

9. बिहार: पटना हाईकोर्ट बोला-सलवार उतारना रेप की कोशिश नहीं, SC नाराज: CJI बोले- बयान आपत्तिजनक; फैसला खारिज हो सकता है (पूरी खबर पढ़ें)

10. राजस्थान: बहू की सैलरी से 25% सास को मिलेगा: हाईकोर्ट ने बिजली निगम को दिए कटौती के आदेश; अनुकंपा नियुक्ति के बाद कर ली दूसरी शादी (पूरी खबर पढ़ें)

11. उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में पत्नी-बेटे, दो पुजारियों को मारने वाले का एनकाउंटर: पूजा कराने से नाराज था, 3 बच्चों को बंधक बनाया (पूरी खबर पढ़ें)

12. इंटरनेशनल: न्यूयॉर्क में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे बातचीत, ईरान की शर्त- अमेरिका दबाव घटाए तो होर्मुज खोलने तैयार; ट्रम्प बोले- फिर मिलेंगे (पूरी खबर पढ़ें)

13. नेशनल: सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के अधिकारों की जांच करेगा, कहा- BCI की जिम्मेदारी लाइसेंस देने के बाद शुरू होती है; लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोका था (पूरी खबर पढ़ें)

14. एंटरटेंमेंट: सलमान के बयान पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन, ट्रोलिंग वाले बयान पर बोले- जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

पाकिस्तान में शादियों में नाच रहे गोरिल्ला

पाकिस्तान की शादियों में अब डांस फ्लोर पर गोरिल्ला नजर आ रहे हैं। ये असली गोरिल्ला नहीं, बल्कि कॉस्ट्यूम पहने डांसर हैं। लाहौर में इन्हें शादियों, जन्मदिन और पार्टियों में बुलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। भारत में भी यह ट्रेंड देखा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: जिनपिंग का स्वागत करने एयरपोर्ट जाएंगे ट्रम्प, स्टेट डिनर भी देंगे; आखिर चीन को खुश क्यों कर रहा अमेरिका, पूरी कहानी

2. भास्कर एक्सप्लेनर: खामेनेई को घर में मारा, अब ईरानी राष्ट्रपति को वीजा:अमेरिका के दुश्मनों को भी न्यूयॉर्क आकर खिलाफ बोलने की छूट क्यों; 5 किस्से

3. रिलेशनशिप एडवाइज: मेरे होने वाले पति डिवोर्सी हैं:उन्होंने अपनी एक्स वाइफ को भी हमारी शादी में इनवाइट किया है, क्या ये नॉर्मल है?

4. जरूरत की खबर: पेपर कप में चाय-कॉफी, सूप न पिएं:उसमें छिपे माइक्रोप्लास्टिक से 7 गंभीर हेल्थ रिस्क, कांच या स्टील का कप ही बेहतर

5. भास्कर एक्सक्लूसिव: जेल लौटने से पहले रूबरू नाइट में नाचा राम रहीम: सुबह रेप के दोषी का सत्संग, रात में करीब 1 लाख लोग जुटे, पुलिस गायब

6. भास्कर एक्सक्लूसिव: बेटी रोई तो पिता ने पुलिस से चॉकलेट मंगवाई: कमरे में बंधक बनाकर 7 घंटे बैठा रहा, SP से बोला- पास आए तो भून दूंगा

7. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: आज UPI बंद, क्या फिर कैश रखना पड़ेगा:₹2 हजार से ऊपर का पेमेंट अटका तो क्या करेंगे; अब ऐसा ही चलने वाला है?

8. क्राइम फाइल्स: बेटी से प्यार का बदला 3 महिलाओं से गैंगरेप:दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, बुजुर्गों के सामने युवक करते रहे दुष्कर्म

9. राजस्थान एक्सप्लेनर: सीएम, दीया-राज्यवर्धन के गढ़ से रिकॉर्ड तोड़ जेन-जी पार्षद: डोटासरा-पायलट के इलाके में 40-40 जीते, 15 निकाय प्रमुख, क्या ये बदलाव का संकेत?

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Related posts

Avoid going towards BHEL Dussehra Ground tomorrow morning, traffic diversion from Govindpura turn to Gate No. 6

पुराने तार टूटने से पूरी रात गुल रही बिजली सुबह छात्रावास के बच्चे पेयजल को भटके

Lucknow News:प्रभात फेरी और भजन कीर्तन के साथ शुरू हुआ निर्वाण महोत्सव – Nirvana Mahotsav Began With A Morning Procession And Devotional Singing