Home ViralBallia Fefna Expressway Youth Stunt Video Viral

Ballia Fefna Expressway Youth Stunt Video Viral

by BollywoodNewsAndMovie


श्यामजीत कुशवाहा | चितबड़ागांव, बलिया4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे युवक फेफना ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर बनाया वीडियो। - Dainik Bhaskar

रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे युवक फेफना ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर बनाया वीडियो।

बलिया के फेफना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर कुछ युवा रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ये युवक ओवरब्रिज की ऊंची सुरक्षा रेलिंग पर चढ़कर वीडियो बना रहे हैं। सोमवार को इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में दो युवक ओवरब्रिज की ऊपरी सुरक्षा रेलिंग पर चढ़े हुए दिख रहे हैं। इतनी ऊंचाई पर चढ़ना बहुत खतरनाक है। जरा सी चूक या पैर फिसलने पर वे नीचे गिर सकते हैं, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि बाढ़ के कारण पुल से आसपास के इलाकों का नजारा देखने के लिए युवाओं और दूसरे लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। कई लोग पुल पर रुककर बाढ़ का पानी देख रहे हैं और मोबाइल से फोटो-वीडियो बना रहे हैं। इसी दौरान कुछ युवक सुरक्षा रेलिंग से ऊपर चढ़कर रील बनाने लगे हैं।

फेफना ग्राम प्रधान केशव प्रसाद गुप्ता और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही रोकना जरूरी है। लोगों ने पुलिस और संबंधित विभाग से पुल पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा रेलिंग पर चढ़ने वालों को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम उठाए जाएं, ताकि रील बनाने के चक्कर में कोई हादसा न हो।



Source link

You may also like

Leave a Comment