‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है. फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दुनियाभर में फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. इसी के साथ फिल्म मॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.
‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने चौथे रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.43 करोड़ की कमाई की. वहीं ओवरसीज मार्केट में 1.5 करोड़ की कमाई. कुल मिलाकर फिल्म ने टोटल 6.93 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर कैसे पिता हैं? सास सोनी राजदान बोलीं- आलिया का बहुत सपोर्ट करते हैं
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में नेट 146.4 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं ग्रॉस 172.52 करोड़ की कमाई की. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 134 करोड़ का बिजनेस किया. दुनियाभर में फिल्म ने 306.75 करोड़ कमाए.
ये भी पढ़ें- चाकू हमले से पूरी तरह निकल नहीं पाए सैफ अली खान, हादसे वाले दिन को किया याद
‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ बनी मॉलीवुड की हाइएस्ट ग्रॉस फिल्म (वर्ल्डवाइड)
इस लिस्ट में अभी तक ‘लोकाह: चैप्टर 1’ नंबर वन पर थी. लेकिन अब ‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ नंबर 1 बन गई है. ‘बेथलहम कुडुंबा यूनिट’ ने 306.75 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म अभी भी थिएटर में लगी है और लगातार कमाई कर रही है. दूसरे नंबर ‘लोकाह: चैप्टर 1’ है. फिल्म ने 305.17 करोड़ का बिजनेस किया था. ‘लोकाह’ की बात करें तो ये एक फीमेल लीड मूवी थी. इस में फीमेल सुपरहीरो की कहानी दिखाई गई. फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन लीड रोल में थीं. उनके अलावा फिल्म में टोविनो थोमस, नसलेन के गफूर जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया. उन्होंने फिल्म में स्पेशल अपीरियंस भी दी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था.
तीसरे नंबर पर ‘एल2: एम्पुरान’ है. इस फिल्म ने 268.23 करोड़ का बिजनेस किया है. इस फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स दिखे थे. चौथे नंबर पर ‘मंजुम्मेल बॉयज’ है. इस फिल्म ने 241.56 करोड़ का बिजनेस किया.
पांचवें नंबर पर मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ है. फिल्म ने 240.19 करोड़ का बिजनेस किया है. इस फ्रेंचाइजी के फैंस दीवाने हैं. छठे नबंर पर ‘वाझा 2’ है. फिल्म ने 238.46 करोड़ का बिजनेस किया है. सातवें नंबर ‘थुडारम’ है. इस फिल्म ने 237.76 करोड़ का बिजनेस किया था. आठवें नंबर 2018 ने जगह बनाई और 181 करोड़ का कलेक्शन किया. नौवें नंबर Aadujeevitham है. फिल्म का कलेक्शन 160.08 करोड़ रहा. दसवें नंबर पर ‘आवेशम’ ने जगह बनाई. फिल्म ने 156.48 करोड़ का बिजनेस किया. आवेशम में फहाद फाजिल लीड रोल में थे.
फिल्म में दिखे ये स्टार्स
फिल्म को ‘गिरीश एडी’ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को फहाद फाजिल, दिलेश पोथन और स्याम पुष्करन ने फहाद फाजिल एंड फ्रेंड्स, भावना स्टूडियो और वर्किंग क्लास हीरो के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. निविन पॉली और ममिथा बैजू फिल्म में लीड रोल में हैं. फिल्म में गीत प्रताप, श्याम मोहन, सुरेश कृष्णा और विनय फोर्ट जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं. अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले समय में कितना कमाती है.
