Home Bigg Boss 20BB 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी को बताया रॉकस्टार, इमोशनल हुए सिंगर, इन कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास

BB 20: वीकेंड का वार में सलमान खान ने काजी को बताया रॉकस्टार, इमोशनल हुए सिंगर, इन कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लास

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

BB20 Weekend Ka Vaar Highlights: Bigg Boss 20 के पहले ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने घर के रॉकस्टार काजी तौकीर की जमकर तारीफ की और उनके बिंदास अंदाज को सराहा . लेकिन दूसरी तरफ सो रहे और ढीले पड़े कंटेस्टेंट्स की सलमान ने क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जानिए सलमान खान ने किस-किस कंटेस्टेंट को दी है आखिरी वॉर्निंग और कौन बना घर का नया बॉस .

सलमान खान ने काजी को बताया रॉकस्टार, इन कंटेस्टेंट्स की लगाई क्लासZoom

सलमान खान ने की काजी तौकीर की तारीफ( फोटो साभार-instagram @qazitouqeer_official )

Salman Khan Praises Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान अपने पुराने और धमाकेदार अंदाज में नजर आए . शो के होस्ट सलमान ने आते ही जहां दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, वहीं घर के अंदर माहौल काफी गर्म रहा .

पूरे हफ्ते के ड्रामे के बाद सलमान खान ने कुछ सदस्यों की जमकर तारीफ की, तो कुछ कंटेस्टेंट्स को गेम में बने रहने के लिए कड़ा मैसेज भी दिया . चलिए बताते हैं वीकेंड का वार का पूरा अपडेट.

काजी बने रॉकस्टार और घर के नए बॉस

वीकेंड का वार में सलमान खान ने सबसे पहले हर किसी का हाल-चाल पूछा. इसके बाद सलमान ने काजी तौकीर के बिंदास अंदाज को खूब सराहा और उन्हें घर का असली रॉकस्टार बताया . सलमान ने मजाकिया लहजे में काजी से उनका सिग्नेचर स्टेप भी सीखा . इसके बाद घर में एक टास्क हुआ जिसमें सदस्यों को हफ्ते का बॉस और लॉस चुनना था . इसमें ज्यादातर घरवालों ने काजी तौकीर को हफ्ते का बॉस चुना . काजी का यह मस्ती भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है . जिसका मैसेज सलमान खान ने काजी को दिया, कि लोग अब उन्हें पसंद कर रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

You may also like

Leave a Comment