हैदराबाद: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 अपने पहले वीकेंड का वार एपिसोड में पहुंच चुका है. बीती 6 सितंबर से शुरू हुए बिग बॉस 20 ने पहले ही दिन से दर्शकों को अपना दिवाना बना रखा है. घर में 16 कंटेस्टेंट्स अलग-अलग फील्ड से आए हैं और अपने तरीके का खेल दिखा रहे हैं. मगर इन 16 कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा पॉपुलर काजी तौकीर हो रहे हैं. काजी ने अपने सिग्नेचर स्टाइल ‘आई एम ए रॉकस्टार बेबे’ से घर का अलग ही माहौल सेट किया हुआ है. वहीं, सलमान खान भी काजी के दिवाने हो गये हैं. अब शो के पहले वीकेंड का वार पर सलमान ने काजी को थोड़ी फटकार लगाते हुए तारीफ भी की. साथ ही घर के कई कंटेस्टेंट्स की भी क्लास ली.
दरअसल, मेकर्स ने बिग बॉस 20 के पहले वीकेंड का वार के एपिसोड के कुछ प्रोमो जारी कर दिए हैं. इसमें सबसे मजेदार वो प्रोमो है, जिसमें सलमान रॉकस्टार कंटेस्टेंट काजी तौकीर की तारीफ कर रहे हैं. सलमान ने काजी के लिए कहा, इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, लेकिन रॉकस्टार तो एक ही है काजी तौकीर. पूरे वीक में आप आऊ करके चल रहे थे’. इसके बाद सलमान ने काजी से कहा, मुझे भी सीखा दो ना ये सब’. इतना कहने के बाद काजी अपना सिग्नेचर स्टेप करते हैं और फिर सलमान पूरे घरवालों को काजी के साथ यह स्टेप करने को बोलते हैं. यकीन मानों काजी के इस स्टेप को घरवालों ने भी खूब एन्जॉय किया.
सलमान ने लगाई काजी की क्लास
पहले तो सलमान वीकेंड का वार में काजी की तारीफ करते दिखे और फिर उन्हें बिग बॉस से झूठ बोलने पर फटकार लगाई. काजी ने तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर बिग बॉस को झांसे में डाल दिया था. सलमान ने फेक मेडिकल इमरजेंसी पर काजी को डांटा. भाईजान ने कहा कि इससे पैनिक क्रिएट हो सकता है. काजी ने माफी मांगते हुए कहा कि वह सिर्फ एंटरटेनमेंट के नजरिए से ऐसा कर रहे थे.
अमन-आसिफ के बीच जंग
प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि अमन गांधी और आसिफ के बीच जुबानी जंग हो रही है. अमन ने आसिफ को लेकर अजीबों-गरीब फिजिकल हरकत की. दोनों में बात बढ़ी और घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए बीच में आना पड़ा, लेकिन लड़ाई रुकवाते दौरान दोनों में गाली-गलौज का माहौल सेट हो गया.
सलमान ने माही विज को भी फटकारा. दरअसल, माही के बॉसी नेचर से हर कोई परेशान हैं. माही घर में खुद को स्टार जैसा महसूस कर रही हैं. वहीं, सलमान ने डाइवोर्सी स्पेशल शो बनाने पर माही को फटाकार लगाई. माही ने कहा था कि घर में तीन तलाकशुदा औरतें आई हैं और उनकी सेकंड इनिंग चल रही है. बता दें, इस सीजन पहले हफ्ते में कनिका मान, उदिति सिंह, लव गिल और आरिश्फा खान नॉमिनेटेड हैं. अब देखते हैं कि किस कंटेस्टेंट पर इलिमिनेशन की तलवार लटकती है.
