Home Bigg Boss 20BB 20 Written Update: काजी तौकीर ने माथे से उतारकर खा लिया पिंपल पैच? फिर पिया पानी, अमन और अरिश्फा के उड़े होश

BB 20 Written Update: काजी तौकीर ने माथे से उतारकर खा लिया पिंपल पैच? फिर पिया पानी, अमन और अरिश्फा के उड़े होश

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 Update 14 September: ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर का नया ड्रामा देखने को मिला है . ‘वीकेंड का वार’ के बाद काजी अपने माथे से पिंपल पैच निकालकर खाते हुए दिखे, जिसे देखकर पास बैठे अमन गांधी और अरिश्फा खान हैरान रह गए . दोनों अपनी हंसी नहीं रोक पाए और काजी अपनी एक्टिंग जारी रखते हुए पैच भूलने का नाटक करने लगे. अब काजी का पिंपल पैच चर्चा में है.

लोगों को एंटरटेन करने के चक्कर में क्या काजी तौकीर ने खा लिया पिंपल पैच?Zoom

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के ड्रामे और उनके अतरंगे अंदाज ने लाइमलाइट बटोरना शुरू कर दिया है . इस बार शो में नजर आ रहे ‘फेम गुरुकुल’ विनर और सिंगर काजी तौकीर अपने अलग स्टाइल की वजह से चर्चा में आ गए हैं . वे जब से इस शो में आए हैं, लगातार चर्चा में बने हुए हैं . अब हाल ही में हुए वीकेंड का वार एपिसोड में काजी अपने माथे पर एक पैच लगाए दिखे, जो उनके एंटरटेनमेंट का एक हिस्सा था. शुरू में जो काजी हर किसी को इरिटेटिंग लग रहे थे, वही अब ज्यादातर घरवालों के पसंदीदा और सभी के हंसने की वजह बन चुके हैं .

काजी किस बात से चर्चा में आ जाएंगे इसका अंदाजा आप भी नहीं लगा सकते . इस समय वे अपने पिंपल पैच की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं . दरअसल वे अपने पिंपल पैच को खाते दिखाई दिए हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है . चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला .

काजी को देख हंसी नहीं रोक पाए अमन और अरिश्फा

वीकेंड का वार में सलमान खान के जाने के बाद अमन गांधी, अरिश्फा खान और काजी तौकीर साथ में बैठे हुए थे . उस वक्त अमन और अरिश्फा काजी के उस पैच के बारे में बात करते नजर आते हैं . काजी ने जो पैच पहना था वो कुछ और नहीं बल्कि पिंपल पैच था . अमन-अरिश्फा उस पैच के बारे में बात ही कर रहे होते हैं तभी दोनों ने देखा कि काजी तौकीर अपने माथे से वो पिंपल पैच निकालते हैं और खा लेते हैं . काजी को पिंपल पैच खाता देख अमन-अरिश्फा अपनी हंसी नहीं रोक पाते और दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं . इसके बाद काजी एक बार फिर अपनी एक्टिंग शुरू करते हैं . अरिश्फा अमन से कहती हैं कि अगर वो कल किसी को बताएंगे कि काजी ने पिंपल पैच खा लिया है, तो क्या कोई उनकी बात मानेगा?

काजी की वजह से ठीक हुआ अमन का मूड

काजी तौकीर अचानक अरिश्फा खान और अमन गांधी को ऐसा दिखाते हैं कि जैसे उन्हें मालूम ही नहीं है कि वो क्या कर रहे थे . अरिश्फा ने काजी से कहा आपने पैच खा लिया है . काजी ऐसा रिएक्ट करते हैं जैसे उन्हें कुछ याद नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है . अरिश्फा काजी तौकीर से पूछती हैं कि उन्होंने जो पिंपल पैच पहना था वो कहां गया? काजी तौकीर ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि जैसे वो पैच कहीं गिर गया है और उन्हें याद ही नहीं कि वो पैच खा गए हैं .

क्या काजी तौकीर ने खा लिया पिंपल पैच?

काजी इसके बाद वो पिंपल पैच ढूंढने की कोशिश करने लगते हैं . काजी की ये हरकत देखने के बाद अरिश्फा और अमन जोर-जोर से हंसने लगते हैं . अमन कहते हैं कि काजी ने उनका पूरा मूड ही ठीक कर दिया है . इसके बाद काजी कैमरा पर आकर कहते हैं कि उन्होंने पिंपल पैच खाया नहीं था . उन्होंने वो पिंपल पैच फेंक दिया था और उन दोनों को पता भी नहीं चला .

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment