बिग बॉस 20 का सोमवार वाला एपिसोड कॉमेडी और ड्रामे से भरा होने वाला है। घर में रॉकस्टार काजी का अलग रूप देखने के लिए मिलेगा। नॉमिनेशन टास्क होगा लेकिन फिर आएगा तगड़ा ट्विस्ट जो गेम बदल देगा।
बिग बॉस 20 की धमाकेदार शुरुआत के बाद कल रात वीकेंड का वार एपिसोड भी खत्म हुआ। सलमान खान ने घर के सभी सदस्यों को उनके गेम को लेकर कुछ न कुछ फीडबैक दिया। कनिका को लहराने-बलखाने की जगह गेम में कुछ प्रोडक्टिव देने की सलाह दी, काजी तौकीर की तारीफ की। मैरी कोम, अरिश्फा खान समेत अन्य कंटेस्टेंट को अपना फीडबैक दिया। सलमान खान के साथ बिग बॉस 20 का पहला हफ्ता हल्का रहा। एक्टर न तो हफ्ते भर हुई किसी लड़ाई को मुद्दा बनाया और न किसी को फटकार लगाई। कंटेस्टेंट ने एक्टिविटी राउंड को खूब एन्जॉय किया। अब आज के एपिसोड में घमासान होने वाला। जानिए कैसा होगा सोमवार का एपिसोड-
सोमवार के एपिसोड में चमकेंगे काजी
सोमवार के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में काजी तौकीर का एंटरटेनिंग अवतार नजर आ रहा है। उन्होंने आसिफ खान के साथ बाप की ममता की बात की, अपने अनोखे टैलेंट और जबरदस्त इंग्लिश से घर का माहौल खुशनुमा बना दिया। ऑडियंस एक ही हफ्ते में समझ चुकी है कि काजी घर के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट बन गए हैं। फिलहाल उनका रिश्ता घर के लगभग सभी कंटेस्टेंट के साथ बनता दिख रहा है। लेकिन एक जगह रीती तिवारी उनके साथ थोड़ा बदतमीजी से पेश आती हैं। ये शायद शो देखने वाले लोगों को पसंद नहीं आएगा। सलमान खान से तारीफ मिलने के बाद सोशल मीडिया पर काजी के पुराने वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।
आसिफ और उदिति के बीच होगी बहस
आज के एपिसोड में उदिति सिंह भी सामने आई और उन्होंने सिर्फ ताली मारने वाली बात का मुद्दा बना दिया। दरअसल, बातचीत के दौरान आसिफ खान, उदिति को ताली मारते हैं और जो शायद उन्हें थोड़ी जोर से लग जाती है। उदिति इसका मुद्दा बनाती हैं और आसिफ को बदतमीज कहती हैं। दोनों के बीच बहस होती है और दोनों को घर के अलग-अलग सदस्यों से समर्थन मिलता है।
बिग बॉस 20 का नॉमिनेशन टस्क
बिग बॉस के सोमवार वाले एपिसोड में घर का बड़ा नॉमिनेशन राउंड दिखाया जाएगा। घर के नॉमिनेशन डिस्कस करने के लिए आसिफ समेत कुछ कंटेस्टेंट को इसका नुकसान भी झेलना पड़ेगा। प्रोमो के मुताबिक नॉमिनेशन राउंड में आम्रपाली दूबे अरिश्फा खान का नाम लेती हैं। उनके मुताबिक दोनों के बीच कोई तालमेल नहीं है और अरिश्फा को सुपीरियटी कॉम्प्लेक्स है। आगे लव, माही विज को नॉमिनेट करती हैं। लव अपना रीजन देते हुए कहती हैं कि माही उन्हें अब तक समझ नहीं पाई हैं।
नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट ने दिखाया अपना रूप
अमन अपने को-कंटेस्टेंट आसिफ खान का नाम लेते हैं। उन्होंने आसिफ को बदतमीज बताया। यंग ने मनिका का नाम लिया और अधिकतर कंटेस्टेंट ने उदिति का नाम लिया। लेकिन असली तड़का तो बिग बॉस ने लगाया लग उन्होंने नॉमिनेशन टास्क करवाने के बाद नॉमिनेशन की प्रक्रिया को खारिज कर दिया। अब इस हफ्ते नॉमिनेशन होंगे या नहीं ये आज के एपिसोड में पता चलेगा।
अरिश्फा और आम्रपाली के बीच हुई थी लड़ाई
बता दें, बिग बॉस 20 के रविवार वाले एपिसोड में अरिश्फा और आम्रपाली दूबे के बीच जबरदस्त बहस हुई। कुछ लोगों को अरिश्फा की बात सही लगी तो कुछ को आम्रपाली दूबे। इस लड़ाई के बाद अरिश्फा रोती हुईं नजर आई। सोशल मीडिया पर भी इस लड़ाई के चर्चे हो रहे हैं। अब आज जे एपिसोड का इंतजार हो रहा है जो खूब सारे ड्रामे, कॉमेडी, और लड़ाइयों, टकरार से भरा होने वाला है।
