BB20: ‘बिहार का नाम खराब दी’, टीवी पर रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी गंदी गाली, भड़के लोग बोले- बिग बॉस तुरंत एक्शन ले?, Bigg-boss Hindi News


 रीति ने काजी को टीवी पर गंदी गाली दी, जिसे सुनकर सभी घरवालों और यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर है।

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस शो ने ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ‘बिग बॉस 20’ में बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते का लेखा जोखा करते हुए उन्हें आईना तो दिखाया ही। साथ ही काजी तौकीर के बीमारी वाले झूठ से पर्दा भी उठाया। इसके बाद जैसे ही वीकेंड का वार खत्म हुआ काजी और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। ऐसे में बीते दिनों यानी बुधवार को फिर से रीति और काजी के बीच जमकर बवाल मचा। रीति ने काजी को टीवी पर गंदी गाली दी, जिसे सुनकर सभी घरवालों का पारा सातवें आसमान पर है। काजी की टीम ने उनका बॉयकॉट तक कर दिया। ये आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा।

रीति फिर पार की सारी हदें

दरअसल, बीते दिनों यानी बुधवार को बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। इस टास्क में माही विज और आम्रपाली की टीम के एक-एक सदस्य को एक दूसरे को रैप के अंदाज में रोस्ट करना था। ऐसे में सभी ने एक-दूसरे को रोस्ट किया, लेकिन एक हद में रहकर। लेकिन रीति तिवारी ने एक बार फिर से अपनी सारी हदें पार कर दी। रीति ने नेशनल टीवी पर काजी तौकीर और उदिति सिंह को गाली दी। ये देख सभी का पारा हाई हो गया है। बात हाथापाई तक पहुंच जाती, लेकिन घरवालों ने इस मामले को संभाला और दोनों को अलग किया। यही नहीं काजी की टीम यानी, माही गिल, गुल्लू, उदिती सिंह और बाकी लोगों ने रीति को बायकॉट किया। ये एपिसोड आज यानी गुरुवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा।

लोगों ने किया रीति को किया ट्रोल

बिग बॉस 20 के प्रोमो के सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई रीति तिवारी और काजी तौकीर के इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहा है। ज्यादातर लोगों ने रीति को ट्रोल किया और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। यही नहीं लोगों ने रीति पर बिहार का नाम खराब करने का आरोप भी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मनोज तिवारी अपनी बेटी को समझाओ।’ एक दूसरा लिखता है, ‘बिहार का नाम खराब कर दिया।’ एक तीसरा यूजर लिखता है, ‘रीति तुमको शर्म आनी चाहिए।’ एक ने तो बिग बॉस पर ही सवाल उठाते हुए लिखा, ‘बिग बॉस तुरंत एक्शन क्यों नहीं ले सकते? क्या इसी तरह आप अपने कंटेस्टेंट्स को बेइज्जत करते हैं? उसकी परवरिश पर शर्म आती है।’ एक ने लिखा, ‘वह एक नाकाम ‘नेपो चाइल्ड’ है। प्लीज, उस पर रहम करें और उसे घर से बाहर निकाल दें… यह उसके और उसके पिता के लिए बहुत बड़ा एहसान होगा।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस सोशल मीडिया प आ रहे हैं।

घर में पहुंचे ये स्टार्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान बाहर हो गए हैं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं।



Source link

Related posts

बिग बॉस में लौटा सलमान का ‘दबंग’ अंदाज, ट्रोल्स पर भड़के-उतारी शर्ट, फैंस की शिकायत हुई दूर! – bigg boss 20 weekend ka vaar episode 13 recap salman khan trolls paparazzi tmovj

Bigg Boss 20 | Kushal Tanwar उर्फ ‘गुल्लू’ ने तोड़ी चुप्पी, वायरल तस्वीरों का सच बताते हुए कहा- ‘6 महीने में ही हो गया था तलाक, प्यार नहीं था’

Sidharth Malhotra And Tamanna Bhatia Reached To The Bigg Boss 20 Set To Promote The Vvaan – Entertainment News: Amar Ujala