BB20 में भयंकर लड़ाई, गुस्से में काजी को मारने बेड पर चढ़े आसिफ खान, सिंगर ने दी खुली वॉर्निंग, वीडियो वायरल


Last Updated:

Asif Khan Charges At Qazi Touqeer On Bed: बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी टास्क से पहले आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच भयानक लड़ाई हो गई . इतना ही गुस्से में आसिफ बेड पर चढ़कर काजी को मारने पहुंचे, तो वहीं काजी ने भी आसिफ को खुली चुनौती दी और बोले आजा मार हिम्मत है तो, मच्छार. दोनों की इस फाइट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. नीचे पढ़ें पूरी खबर.

काजी तौकीर और आसिफ खान में हुई लड़ाई (फोटो साभार-instagram@jiohotstarreality)

नई दिल्ली: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है . शो में अब ग्रुप बनने भी शुरू हो गए हैं . ‘बिग बॉस 20’ का आज 12वां दिन है, ऐसे में ग्रुपीज्म बन और बिगड़ रहे हैं . गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क चल रहा था, जहां बिग बॉस ने एक एप्पल टास्क वाला गेम खिलवाया . इस टास्क के शुरू होने से पहले काजी तौकीर और आसिफ खान के बीच भयंकर लड़ाई हुई . दोनों में पहले भी लड़ाई हो चुकी है, हालांकि काजी ने बाद में मैटर को वहीं खत्म करके वापस से दोस्ती शुरू की थी . लेकिन अब एक बार फिर दोनों में भयानक लड़ाई हो गई . जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है .

बता दें कि इस एपिसोड में आसिफ खान अचानक काजी पर भड़क गए और सीधे बेड पर चढ़कर काजी को मारने पहुंच गए . वहीं काजी भी इस दौरान काफी गुस्से में दिखाई दिए और आसिफ से बोले आजा, मार तेरी हिम्मत है तो . काजी ने कहा ऐ उस बार तुझे छोड़ दिया था, मूंगफली के छिलके मच्छार . हालांकि बाद में घरवालों ने दोनों को शांत करवाया था .

क्यों हुई थी काजी-आसिफ में लड़ाई

बिग बॉस हाउस में आरिश्फा खान और लव गिल में कैप्टेंसी टास्क से पहले लड़ाई हो रही थी . दोनों बहस कर रही थीं, तभी उन्हें शांत कराने बाकी घरवाले भी वहां पहुंचे थे . इसी बीच आरिश्फा से आम्रपाली ने कंची गुड़िया के जोक के बारे में पूछ लिया और सारी बात काजी तौकीर पर आकर रुक गई . आम्रपाली दुबे, लव गिल, स्काउट, कनिका, ईशा रिखी और आसिफ खान अचानक काजी तौकीर पर नाराज होने लगे . इस दौरान सभी ने कहा कि काजी गंदे जोक करते हैं, जिस पर कनिका मान ने भी स्टैंड लिया . इसी बीच काजी जब अपना पक्ष बता रहे थे कि उन्होंने कभी किसी लड़की की डिसरिस्पेक्ट नहीं की है ना ही लड़कियों पर गंदे जोक किए हैं, तभी आसिफ खान ने काजी से तेज आवाज में बात कर दी, जिससे काजी भड़क गए . यहीं से दोनों की बहस शुरू हुई और दोनों में भयानक लड़ाई हो गई . इस दौरान आसिफ, काजी जिस बेड पर बैठे थे उस पर चढ़कर उन्हें मारने दौड़ पड़े . हालांकि काजी वहां भी बिना डरे बैठे रहे और बोले इसे चुप करा लो, इस बार छोड़ूंगा नहीं मैं इसे .

View this post on Instagram





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 से आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ लीक! लोग बोले- ‘खुद को भोजपुरी सुपरस्टार बोलती हैं और इतनी गंदी’, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 : आम्रपाली और लवप्रीत की दोस्ती में आई दरार? एक्ट्रेस बोलीं- सीक्रेट्स को प्राइवेट…, Bigg-boss Hindi News

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर के ‘गंजी गुड़िया’ कहने पर छिड़ी बहस, डबल मीनिंग कमेंट्स पर मचा बवाल, भड़के दर्शक