Bigg Boss 20: लव गिल ने फाइनली स्काउट संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर, घरवाले ही नहीं सलमान खान भी हुए शॉक्ड!, Bigg-boss Hindi News


‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार में शो पर दिवाली के मौके पर कई सिंगर्स पहुंचे और उन्होंने दर्शकों को ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट संग सलमान खान को भी खूब एंटरटेन किया।

Bigg Boss 20: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, इसमें नए ट्विस्ट और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। यही नहीं, जीत को लेकर कंटेस्टेंट न सिर्फ आपस में भिड़ते नजर आ रहे, बल्कि उनके असली चेहरा भी अब दिखने शुरू हो गए हैं। शो से अब तक कई कंटेस्टेट्स बाहर हो चुके हैं। इस बीच शो में दिवाली का जश्न भी मनाया गया, जो इस बार खास रहा। इस वीकेंड का वार में जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। लव गिल ने स्काउट संग अपने रिश्ते को फाइनल नाम दे दिया है।

वीकेंड का वार और दिवाली के मौके पर पहुंचे ये सितारे

‘बिग बॉस 20’ वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। इस बार शो पर दिवाली की धूम मची रही। ‘बिग बॉस 20’ शो पर दिवाली के मौके पर कई सिंगर्स पहुंचे और उन्होंने दर्शकों को ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट संग सलमान खान को भी खूब एंटरटेन किया। शो पर मोहित चौहान, हार्डी संधु, स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता, करण जौहर और जैस्मीन सैंडलस पहुंची, जिन्होंने समां बांध दिया।

लव गिल ने फाइनली स्काउट संग अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

ऐसे में लव गिल और स्काउट ओपी एक बार फिर से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आए हैं। ददरसअल, ‘बिग बॉस 20’ का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में लव गिल कहती हैं, ‘एक फैस्टिवल और निकला है राखी का। मैं एक बहन के तौर पर तुझे अपना ये (ब्रेस्लेट) देना चाहती हूं। दुनिया कुछ भी कहे हमारे बारे में, लेकिन मुझे सब कुछ पता है तेरे बारे में। तो हम लोगों की सोच नहीं बदल सकते हैं। मुझे तेरे पर यकीन है और मुझे तुम पर गर्व है।’ लव और स्काउट का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट

‘बिग बॉस 20’ के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, अमन गांधी, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन), मैरी कॉम बाहर हो गई हैं। वहीं, इस वीक ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी घर से बेघर हो गए हैं। अब घर में उनके अलावा माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), काजी तौकीर, उदिति सिंह , मनीष गोयल बचे हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘दुनिया कुछ भी कहे’ लव गिल ने स्काउट को दिया खास तोहफा, रिश्ते को लेकर कह दी ऐसी बात, सभी हुए शॉक

BB20: औरत बने काजी को ‘गलत तरीके से छूना’ मनीष को पड़ा भारी, इल्जाम लगा तो भड़के- बीवी से बहुत प्यार करता हूं – bigg boss 20 manish faces backlash for touching qazi touqeer in inappropriate manner

‘पत्नी जेबा मिल रही धमकियां’, ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल को गले लगाना आसिफ खान को पड़ा भारी