Home ViralBhagalpur News: विक्रमशिला सेतु का पुराना वीडियो वायरल कर फैलाई जा रही अफवाह, भागलपुर पुलिस ने दी चेतावनी, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु का पुराना वीडियो वायरल कर फैलाई जा रही अफवाह, भागलपुर पुलिस ने दी चेतावनी, Bhagalpur Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bhagalpur News: भागलपुर। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु से जुड़े कुछ पुराने वीडियो को वर्तमान समय का बताकर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे भ्रम फैलाने की साजिश करार दिया है। ​वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वायरल हो रहे ये वीडियो पूरी तरह पुराने हैं और इनका वर्तमान स्थितियों से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना सत्यापन के ऐसी भ्रामक और तथ्यहीन खबरें या वीडियो शेयर करने से लोगों के बीच बेवजह का भ्रम पैदा होता है। ​पुलिस ने आम जनता और सोशल मीडिया चैनलों से अपील की है कि किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लें।

भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment