Bhai Dooj 2026 Shubh Muhurat


मेरठ12 मिनट पहलेलेखक: श्रेया शर्मा

  • कॉपी लिंक

भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सुख का संकल्प लेते हैं।

ज्योतिषाचार्य राहुल के अनुसार, इस बार द्वितीया तिथि 11 नवंबर को सूर्योदय के साथ रहेगी और दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक विद्यमान रहेगी। ऐसे में बहनों के लिए इस समय से पहले भाइयों का तिलक करना शुभ रहेगा।

ज्योतिषाचार्य राहुल के अनुसार भाई दूज पर तिलक के लिए दोपहर से पहले सुबह 9:28 बजे से 11:29 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा

सुबह 9:28 से 11:29 बजे तक शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर तिलक के लिए दोपहर से पहले सुबह 9:28 बजे से 11:29 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर 12:03 बजे से 1:24 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान भाइयों का तिलक करने से बचना चाहिए। राहुकाल समाप्त होने के बाद दोबारा तिलक किया जा सकता है। हालांकि, बहनों को दोपहर 3:53 बजे तक तिलक की रस्म पूरी कर लेनी चाहिए।

क्यों मनाया जाता है भाई दूज का पर्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का संबंध भगवान सूर्य के पुत्र यमराज और उनकी बहन यमुना से है। कथा के अनुसार, यमुना अपने भाई यमराज से मिलने के लिए उन्हें बार-बार आमंत्रित करती थीं। एक दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे। यमुना ने उनका स्वागत किया, माथे पर तिलक लगाया और भोजन कराया। बहन के प्रेम और आदर से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान मांगने को कहा।

यमुना ने वरदान मांगा कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाए और उससे तिलक करवाए, उसे अकाल मृत्यु का भय न रहे। तभी से भाई दूज पर बहनों द्वारा भाइयों को तिलक करने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन बहन के हाथों तिलक करवाने से भाई को सुख-समृद्धि और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।

ऐसे करें भाई दूज की पूजा

भाई दूज के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान गणेश, विष्णु और यमराज का स्मरण करें। बहनें पूजा की थाली में रोली, अक्षत, मिठाई, दीपक और नारियल रखें। भाई को शुभ मुहूर्त में आसन पर बैठाकर माथे पर रोली और अक्षत से तिलक करें। इसके बाद आरती उतारें और मिठाई खिलाएं। भाई अपनी बहन को उपहार देकर उसके सुखी जीवन की कामना करें। इस दिन भाई-बहन साथ बैठकर भोजन करने की भी परंपरा है।



Source link

Related posts

CG Morning News : स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा… 3 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार….स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद… पढ़ें और भी खबरें

Haryana Morning News : पुलिस के लिए नए नियम, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GMDA और MCG को मिले नए प्रमुख, दिवाली के बाद हवा बिगड़ी, पंचगांव देश में सबसे प्रदूषित समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

MP Morning News: दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन, स्वच्छ शहरों को मिलेगा सम्मान, दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’ फिर होगी शुरू, ‘शक्ति की सप्तधारा’ की थीम पर GIS, जबलपुर में जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता