Bigg Boss 20 : अरिशफा खान के पिता बने काजी तौकीर, इनको भेजा एक्ट्रेस की शादी का रिश्ता, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस 20 में अब हर दिन हंगामे बढ़ रहे हैं, वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच भी बॉन्ड बढ़ता जा रहा है। काजी तौकीर शो में काफी एंटरटेनिंग हैं और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ भी खूब मस्ती करते हैं। अब काजी, अरिशफा के पिता बनकर उनकी शादी का रिश्ता उन्होंने बीटीएस के वी के लिए भिजवाया है।

काजी ने भेजा अरिशफा की शादी का रिश्ता

दरअसल, हाल के एक एपिसोड में काजी, अरिशफा के पिता का किरदार निभाते हैं और फिर वह बोलते हैं कि वह अरिशफा की शादी का प्रपोजल बीटीएस के वी अका ताए ह्युंग के लिए भेजेंगे। काजी फिर कैमरा की तरफ देखते हैं और मजाक करते हुए कहते हैं कि कोरियन वी, किम ताए ह्युंग सुनो, ये तुमसे शादी करना चाहती हैं। मैं इसका पति हूं, ये मेरी बेटी है।

ये भी पढ़ें:

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

अरिशफा बोलीं प्लीज मुझसे शादी कर लो

अरिशफा फिर बोलती हैं कि वी प्लीज मुझसे शादी कर लो। काजी फिर मस्ती करते हुए कहते हैं कि वह वी से आई एम रॉयकस्टार बेबी के डांस स्टेप पर परफॉर्म करवाएंगे।

अरिशफा ने की ‘वी’ की तारीफ

अरिशफा भी वी की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि वह काफी अच्छा डांस करते हैं, वह सुपरस्टार हैं। उनका ग्रुप बीटीएस, के पॉप की दुनिया में नंबर 1 है। जब मैं बाहर जाऊंगी तो आपको दिखाऊंगी कि वे कितने क्यूट हैं।

ये भी पढ़ें:

बिग बॉस 20 से पहले काजी तौकीर को जानते थे सलमान, सालों पहले साथ किया था परफॉर्म

अरिशफा फिर काजी से पूछती हैं कि क्या वे बीटीएस के बारे में जानते हैं तो इस पर वह बोलते हैं कि वह नहीं चाहते, लेकिन इसके बारे में सुना है।

स्काउट और अरिशफा की लड़ाई

बता दें कि हाल ही में कैप्टेंसी के एक टास्क के दौरान स्काउट और अरिशफा के बीच लड़ाई हो जाती है। बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को भद्दे कमेंट्स करते हैं। इतना ही नहीं आसिम खान और युंग भी स्काउट का सपोर्ट करते हैं। स्काउट, आसिफ खान और रोहेद खान इस हफ्ते एविक्शन के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

कैप्टेंसी कन्टेन्डर्स

वहीं इस हफ्ते के कैप्टेंसी कन्टेन्डर्स कुशाल तंवर अका गुल्लू, माही विज, कनिका मान, रीति तिवारी हैं।

आम्रपाली और माही की भी हुई लड़ाई

बीते एपिसोड में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी लड़ाई हुई। दरअसल, माही खाने को लेकर आम्रपाली को कमेंट करती हैं जिससे आम्रपाली भड़क जाती हैं। दोनों के बीच बहस काफी बढ़ जाती है और माही, आम्रपाली को लेकर कुछ गलत कमेंट्स भी कर देती हैं। आम्रपाली और माही अब खुलकर एक-दूसरे के खिलाफ खड़ी हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: काजी तौकीर की पत्नी हिफ्सा ने लिखा इमोशनल नोट, शो को लेकर की बड़ी अपील – Qazi Touqeer Wife Hifsa Pens Emotional Note Urges Husband To Bring Bigg Boss 20 Trophy tmovg

बिग बॉस 20 प्रोमो: आम्रपाली के लिए अरिशफा ने दे दी लाइफलाइन, रो-रोकर माही के खिलाफ निकाली भड़ास, हुई इमोशनल

Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ फैमिली वीक में लव की मां का मेसेज सुनकर खूब रोईं माही, मेकर्स पर लगाए आरोप – bigg boss 20 episode 60 written update in hindi 04 november mahi vijj after her outburst over the makers