Bigg Boss 20: आज होता फिनाले तो टॉप 5 में आते ये नाम! जानिए इस हफ्ते लिस्ट में नंबर वन पर कौन, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस 20 के कौन से खिलाड़ी टॉप 5 तक का सफर तय करेंगे इस सवाल का जवाब मिलने में अभी वक्त है, लेकिन अगर फिनाले आज होता तो कौन से खिलाड़ी बाजी मारते?

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ का सफर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। हर दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने की भरसक कोशिश कर रहा है, लेकिन टॉप 5 में चुनिंदा ही पहुंच पाएंगे। हालांकि वह घड़ी आने में अभी वक्त है, लेकिन अभी तक कौन से कंटेस्टेंट टॉप 5 की लिस्ट में हैं? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले एक प्लेटफॉर्म ने सर्वे किया और पता करने की कोशिश की, कि अगर आज बिग बॉस 20 का फिनाले होता, तो कौन से खिलाड़ी टॉप 5 में आते।

इस हफ्ते किन कंटेस्टेंट ने जीता दिल?

भले ही अरिश्फा खान सीजन की शुरुआत से लेकर अभी तक किसी न किसी वजह से चलते सुर्खियों में रही हैं, लेकिन टॉप 5 की लिस्ट में वह पांचवें नंबर पर रही हैं। टॉप 5 की लिस्ट में चौथे नंबर पर उदिति सिंह रही हैं। बिग बॉस हाउस में उदिति ने खूब टीआरपी बटोरी है और जहां एक तरफ वह ऑडियंस से कनेक्ट करने में कामयाब रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मेकर्स के लिए भी फायदे का सौदा साबित हुई हैं। लेकिन क्या वह इस सीजन के फिनाले तक का सफर तय कर पाएंगी? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही मिल जाएगा।

टॉप 3 में आया किन खिलाड़ियों का नाम?

बिग बॉस 20 की शुरुआत से लेकर अभी तक रिलेवेंट रहे गुल्लू टॉप 5 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे हैं। बात अगर टॉप 2 की करें तो स्काउट ओपी बावजूद बेहिसाब विवादों से नंबर 2 पर काबिज रहे हैं। याद दिला दें कि स्काउट की तरह मुनव्वर फारुकी भी फिनाले से पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी विवादों में रहे थे, लेकिन फिर उस सीजन के फिनाले से ठीक पहले वह बाजी मार गए और विनर बन गए। बात करें टॉप 5 की लिस्ट में पहले पायदान पर रहे कंटेस्टेंट की तो सबसे ज्यादा वोटों के साथ एक बार फिर काजी तौकीर टॉप पर हैं।

टॉप 5 की लिस्ट में किनका आएगा नाम?

पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो एक यूजर ने जहां गुल्लू को इस सीजन का तय विजेता बताया है, तो वहीं दूसरी तरफ काजी तौकीर के जीतने का भी अच्छा खासा चांस बताया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- बिग बॉस देखने वालों के दिलों की जान बन चुका है गुल्लू। वहीं दूसरे ने लिखा- इस सीजन में काजी ऑब्वियस विनर बनने जा रहा है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। असल में विजेता कौन बनेगा इस सवाल का जवाब मिलने में तो अभी काफी वक्त है, लेकिन उससे पहले टॉप 5 के नाम सामने आने बाकी हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: अपनी शादी पर काजी ने सलमान खान को बताया- अरेंज में ही हमें लव हो गया – bigg boss 20 episode 57 written update in hindi 01 nov 2026 salman khan weekend ka vaar

Bigg Boss: इस हफ्ते कुल 6 खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, इन 2 के बाहर होने का सबसे ज्यादा चांस?, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘किसी के लिए लॉयल नहीं हो’, WKW में स्काउट पर भड़के सलमान खान, बोले- आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है