Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: अपनी शादी पर काजी ने सलमान खान को बताया- अरेंज में ही हमें लव हो गया – bigg boss 20 episode 57 written update in hindi 01 nov 2026 salman khan weekend ka vaar


‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड के वार में सलमान खान एक बार फिर हाजिर हैं। सलमान खान शो के अंदर एंट्री लेते ही दर्शकों को दिखाते हैं कि शनिवार रात जब उन्होंने घरवालों की क्लास लगाई तो उसके बाद घर के अंदर का माहौल कैसा था। इस सीन में दिखाया जाता है कि स्काउट यंग से भिड़ते हैं। वहीं स्काउट मसाज वाले मुद्दे पर आम्रपाली से भी उलझते हैं। आम्रपाली कहती हैं कि स्काउट मुझे लगता है कि मेरे कहने से रील नहीं कटते।

स्काउट सलमान खान से कहते हैं- मैं गलत नहीं होते हुए इतना सब सुना, मुझे नहीं लगता है कि मैं ये डिजर्व करता हूं। फिर सलमान खान कहते हैं, ‘अब आपको अपने ऊपर और अधिक मेहनत करनी होगी, जो लोग नीचे से ऊपर जाता है वो रिएलिटी में जीता है, वो कोई भ्रम में नहीं जीता। इसमें सोच कि मुझसे कुछ गलती हो गई है, सलमान ने कहा- नहीं समझ आया, रोहित ने कहा- समझ नहीं आया, गर्लफ्रेंड तुम्हारी बाहर है लेकिन अपनी गलती समझ कर यहां से जब स्टार्ट करोगे तो यहीं से लाइफ बनेगी। यहीं से इसी टाइम फायदा उठाओ मौके का और प्रूव करो कि नंबर 1 हो, सब ठीक हो जाता है, ये सबके साथ होता है यार।’

काजी से पूछा- क्या आपकी सच में शादी हुई है? क्या वो डेंटिस्ट है?

सलमान काजी से पूछते हैं कि मेरे पास एक हैरानी भरा सवाल आया। क्या आपकी सच में शादी हुई है? क्या वो डेंटिस्ट है? इसपर काजी कहते हैं- हां, मैं सच कह रहा हूं, मेरी शादी हुई है और वो डॉक्टर है। वहीं सलमान गुल्लू से कहते हैं- आपके लिए सवाल है कि आप इस शो में रिश्ते बनाने में नाकामयाब रहे। सलमान पूछते हैं- होटल मैनेजमेंट में सिर्फ सब्जी काटते हैं या बनाना भी सिखाते हैं।

सलमान ने पूछा- अचानक यंग की अम्मा बनने का क्या सीन है?

सलमान माही से कहते हैं- अचानक यंग की अम्मा बनने का क्या सीन है? बाहर तीन बच्चे काफी नहीं थे क्या कि यंग कि अम्मा बन गई हैं? माही कहती हैं- मैं उसकी अम्मा नहीं बनी, बस वो मेरे पास आता है बैठता है तो बातें कर लेती हूं।

काजी ने अपने निकाह की कहानी सुनाई

काजी ने अपने निकाह की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि पहले अरेंज थी लेकिन लव हो गई। उन्होंने बताया कि वो उन्हें पसंद थीं और उनसे शादी करना चाहते थे और फिर उनकी ओर से भी ऐसा ही जवाब आया तो उनका निकाह हो गया। काजी कहते हैं- उसने मुझे बहुत सपोर्ट किया और उसी वजह से मैं यहां आ पाया। अरिश्फा कहते हैं- आप बोल दो कि सच में शादीशुदा हो तो यकीन हो जाएगा।

अरिश्फा को चीखने पर बोले सलमान

सलमान खान के सामने आरिश्फा और स्काउट आपस में भिड़ पड़े। इसके बाद सलमान पूछते हैं कि अरिश्फा आप शादी कब कर रही हो? इसपर वो कहती हैं- पता नहीं सर, मुझे भी नहीं पता। गुल्लू से भी सलमान पूछते हैं तो वो कहते हैं- माही करे तो सरिया और मैं करे तो दरिया। फिर वो सबसे नारे लगाने को कहते हैं- माही करे तो अंबर सरिया, गुल्लू करे तो दरिया। अरिश्फा से पूछते हुए सलमान कहते हैं- जो एग्जाम में दो शब्द पढ़कर लिखता है उसे बाद में पता लगता है कि उसने जवाब ही गलत दिया है। सलमान कहते हैं- पहले सुन लिया करो कि सामने वाला क्या कह रहा है, क्योंकि आप बोलती ही रहती हो।

एल्विश ने कहा- पिछले हफ्ते एक ही रिश्ते भाई-बहन के रिश्ते से पक चुका हूं

इसके बाद इस शो में एल्विश यादव आते हैं और वे घरवालों को अलग-अलग टास्क देते हैं। इसी दौरान लव को यंग और गुल्लू के साथ डांस करने को कहते हैं। स्काउट कहते हैं- गुल्लू ने तगड़ परफॉर्म किया है। इसपर सलमान कहते हैं- यहां पर भी गुल्लू को ही सपोर्ट। एल्विश कहते हैं- पिछले हफ्ते एक ही रिश्ते भाई-बहन स्काउट और लव की चर्चा चलती रहती है, जिससे मैं पक चुका हूं तो अब क्या करना चाहिए। इसपर सलमान सभी घरवालों से कहते हैं- आप सबको बताना है कि घर में अब से किस रिश्ते को खत्म होना चाहिए और इसे अब खत्मं हो जाना चाहिए।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: आज होता फिनाले तो टॉप 5 में आते ये नाम! जानिए इस हफ्ते लिस्ट में नंबर वन पर कौन, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss: इस हफ्ते कुल 6 खिलाड़ी हुए नॉमिनेट, इन 2 के बाहर होने का सबसे ज्यादा चांस?, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘किसी के लिए लॉयल नहीं हो’, WKW में स्काउट पर भड़के सलमान खान, बोले- आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है