Box Office Collection Jailer 2 Nears 800 Crore Worldwide Udta Teer Sees Weekend Growth Drishyam 3 Holds Strong – Entertainment News: Amar Ujala




इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ और ‘उड़ता तीर’ अच्छी कमाई कर रही है। इसके अलावा जानिए ‘दृश्यम 3’ ने आज रविवार को वीकएंड के मौके पर कितना कलेक्शन किया है। 

600 करोड़ के करीब ‘दृश्यम 3’

अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो गया है। इसके बावजूद फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है।

आज रविवार को फिल्म ने 1.49 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसने टोटल 377.09 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 582.39 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म धीरे-धीरे 600 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। 





2 of 3

उड़ता तीर
– फोटो : यूट्यूब


‘उड़ता तीर’ की वीकएंड पर बढ़ी कमाई

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने वीकएंड का फायदा उठाया है।
  • शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली।
  • आज रविवार को रिलीज के 10वें दिन इसने 3.48 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.23 करोड़ हो गया है। 


3 of 3

जेलर 2
– फोटो : सोशल मीडिया


800 करोड़ की दहलीज पर ‘जेलर 2’ 

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

आज रविवार को इसने 8.45 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 453.20 करोड़ हो गया है। वहीं दुनियाभर में जेलर 2 ने 790.85 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म 800 करोड़ के आंकड़े की दहलीज पर है। 

 

देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन: अब लोगों से ऐसे मिलेंगे बिग बी, बम की धमकी और फैन की घुसपैठ के बाद बढ़ाई सुरक्षा; जानें मामला




Source link

Related posts

17वें दिन Jailer 2 की कमाई में आया तगड़ा उछाल, 800 करोड़ के कलेक्शन से बस कुछ इंच दूर रजनीकांत की फिल्म

‘जेलर 2’ का दुनियाभर में बजा डंका, 800 करोड़ कमाने वाली बनी रजनीकांत की पहली फिल्म

Shraddha Kapoor की ‘ईथा’ ने रिलीज से पहले ही कमाए 90 करोड़ रुपये, Box Office पर धमाल मचाएगी बायोग्राफिकल ड्रामा