Bigg Boss 20 : एक पल का जीना… बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, ऋतिक रोशन के गाने पर किया धांसू डांस


Bigg Boss 20 : ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है। शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर अपने जोशीले अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में लगे हैं। अब आने वाले एपिसोड में काजी अपने डांसिंग टैलेंट से घर में धमाल मचाते नजर आएंगे। वह बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के मशहूर गाने ‘एक पल का जीना’ पर शानदार डांस करते दिखाई देंगे। वहीं, इस वीकेंड शो में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा। सलमान खान की गैरमौजूदगी में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करते नजर आएंगे।

ऋतिक रोशन के गाने पर काजी का धमाकेदार डांस

‘फेम गुरुकुल’ के विजेता काजी तौकीर अपनी एनर्जी और मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें काजी ऋतिक रोशन की फिल्म के सुपरहिट गाने ‘एक पल का जीना’ के आइकॉनिक हुक स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। काजी पूरे जोश के साथ डांस करते हैं और अपने अंदाज से घरवालों का मनोरंजन करते हैं। उनकी परफॉर्मेंस में ऋतिक रोशन के प्रति उनकी दीवानगी भी साफ दिखाई देती है। प्रोमो सामने आने के बाद दर्शकों को इस एपिसोड का इंतजार है।

सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी करेंगे होस्टिंग

इस बार ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान नजर नहीं आएंगे। अभिनेता ने घरवालों को बताया कि पहले से तय व्यस्तताओं के कारण वह अगले सप्ताह शो होस्ट नहीं कर पाएंगे। उन्होंने खुद रोहित शेट्टी से इस एपिसोड की मेजबानी करने का अनुरोध किया है। सलमान ने कंटेस्टेंट्स से कहा कि वह अगले सप्ताह उनसे नहीं मिल पाएंगे और उनकी जगह रोहित शेट्टी शो की कमान संभालेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर घरवालों को खतरों से खेलने का शौक है, तो वे जो करना चाहते हैं, कर सकते हैं।

पहले भी बिग बॉस होस्ट कर चुके हैं रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी के लिए ‘बिग बॉस’ की मेजबानी करना नया नहीं है। वह इससे पहले भी सलमान खान की जगह ‘वीकेंड का वार’ के कुछ एपिसोड होस्ट कर चुके हैं। पिछले सीजन ‘बिग बॉस 19’ में भी उन्होंने घरवालों से बातचीत की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी अपने बेबाक अंदाज में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं या शो में मनोरंजन का नया रंग जोड़ते हैं।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड का वार पर नहीं आएंगे सलमान खान

Bigg Boss 20: पिता लोगों के पैर छूते थे, मां को गालियां दी जाती थीं…रैपर Yung DSA का छलका दर्द, कर्ज के चलते हुआ था बुरा हाल

Bigg Boss 20 Day 48: लव की वजह से स्काउट के बदले तेवर पर यंग बोले- बुरा लग रही, मुझे यूज एंड थ्रो जैसा लग रहा – bigg boss 20 episode 48 written update in hindi 23 oct 2026 qazi dedicates his performance to hrithik roshan