Bigg Boss 20: पिता लोगों के पैर छूते थे, मां को गालियां दी जाती थीं…रैपर Yung DSA का छलका दर्द, कर्ज के चलते हुआ था बुरा हाल


यंग डीएसए का छलका दर्दImage Credit source: yung_dsa/Instagram

Bigg Boss 20: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में जहां एक तरफ रोज नए झगड़े और कड़वाहट देखने को मिलती है, वहीं दूसरी तरफ कई बार कंटेस्टेंट्स की जिंदगी के ऐसे निजी और भावुक पन्ने खुलते हैं जो दर्शकों का दिल दहला देते हैं. शो के लेटेस्ट में दर्शकों को एक ऐसा ही बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब घर के बेबाक रैपर यंग डीएसए अपने बचपन की गरीबी, पिता के कर्ज और परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ का खुलासा करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ेंगे.

घर का माहौल तब भावुक हुआ जब सभी सदस्य काजी तौकीर के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शानदार 21 साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे. इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए घरवालों ने प्यार से सूजी का हलवा बनाया. जश्न के बीच घरवालों ने काजी से 24 गाने गाने की फरमाइश की. इसी महफिल के दौरान यंग डीएसए ने काजी से एक खास गाना गाने की रिक्वेस्ट की, जो गाना कभी उनके पिता उनके लिए गाया करते थे. ये गाना था,आने वाला पल जाने वाला है.

मां को गालियां देते थे लोग

उस गाने को सुनते ही यंग डीएसए खुद पर काबू नहीं रख पाए और उनका दर्द जुबान पर आ गया. अपने परिवार के कठिन दिनों को याद करते हुए रैपर ने बताया कि जब उनके पिता पर भारी कर्ज था, तो लोग पैसों की वसूली के लिए उनके घर आते थे.
यंग डीएसए ने रुंधे गले से बताया कि, “लोग हमारे घर आकर मेरी मां को गालियां दिया करते थे. हालात इतने बुरे थे कि कई बार हमें खाना तक खाने की इजाजत नहीं दी जाती थी.” ये बात कहते-कहते रैपर के आंखों से आंसू छलक पड़े और वे बुरी तरह टूट गए.

पिता लोगों के पैर पकड़ते थे

अपने पिता की बेबसी को याद करते हुए यंग डीएसए ने आगे बताया कि उनके पिता थोड़ा वक्त या राहत पाने के लिए कर्जदारों के आगे हाथ जोड़ते थे और उनके पैर तक छूते थे. लेकिन इसके बावजूद लोगों को उन पर तरस नहीं आता था और उन्हें केवल अपमान और जलालत ही मिलती थी. रैपर का ये दर्दनाक भूतकाल सुनकर घर के बाकी सदस्य भी सन्न रह गए. अपने रैप और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले यंग डीएसए का इस एपिसोड के एक नया रूप देखने मिला.

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में छिड़ेगी कप्तानी की जंग, वीकेंड का वार पर नहीं आएंगे सलमान खान

Bigg Boss 20 : एक पल का जीना… बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का जलवा, ऋतिक रोशन के गाने पर किया धांसू डांस

Bigg Boss 20 Day 48: लव की वजह से स्काउट के बदले तेवर पर यंग बोले- बुरा लग रही, मुझे यूज एंड थ्रो जैसा लग रहा – bigg boss 20 episode 48 written update in hindi 23 oct 2026 qazi dedicates his performance to hrithik roshan