Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट Uditi Singh का खुलासा, Karan Wahi संग रिश्ते के खिलाफ थे माता-पिता


बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने शो के अंदर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि टीवी एक्टर करण वाही के साथ उनके रिश्ते से उनके माता-पिता बिल्कुल भी खुश नहीं थे। दोनों के बीच 10 साल की उम्र का बड़ा फासला था, जिसकी वजह से उनके घरवाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

इसे भी पढ़ें: Imtiaz Ali के घर छाईं खुशियां… बेटी Ida Ali ने बिजनेसमैन Krish Agrawal संग बदली अंगूठियां, सामने आई खूबसूरत सगाई की फोटो

करण की वजह से मिला रणबीर कपूर से मिलने का मौका

उदिति ने बातचीत में यह भी याद किया कि करण वाही की वजह से ही उन्हें अपने पसंदीदा स्टार रणबीर कपूर से मिलने का मौका मिला था। उन्होंने बताया, “मैं अपने एक्स से मिलने मुंबई आती थी, जो अभिषेक, रणबीर और बाकी एक्टर्स के साथ फुटबॉल खेलते थे। मैं खुद रणबीर की बहुत बड़ी फैन थी, इसलिए उनसे मिलने का मौका पाकर काफी खुश थी। लेकिन करण इतने मशहूर थे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी डाल दी, जिससे घर पर सब पता चल गया।”

इसे भी पढ़ें: Video | लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, भीड़ में फंसा देखकर को-स्टार कोमल रानी ने खींचा हाथ, वीडियो हुआ वायरल

इंटरनेट पर शुरू हुई उम्र के फासले पर बहस

उदिति के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया और रेडिट पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई यूजर्स 10 साल की उम्र के फासले पर अपनी राय दे रहे हैं, तो कुछ लोग करण वाही की पुरानी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा करने में लगे हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: हर महीने 25 हजार मिलते हैं, दो वक्त वड़ा पाव खाती हूं; रीति तिवारी ने खोले निजी जिंदगी के राज, यूजर्स ने किया ट्रोल

बिग बॉस | bigg boss 20 update 23 September mary kom new captain aamrapali and arishfa argument

बिग बॉस | Bigg Boss 20 becomes the first non-cricket property to cross the 20 million mark