‘बिग बॉस 20’ का घर काफी इमोशन्स से भरा दिख रहा है. बुधवार का एपिसोड मैरी कॉम के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. शो की शुरुआत में मैरी कॉम इमोशनल दिखीं और उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में बात की. मैरी की जिंदगी में एक बार ऐसा वक्त भी आया जब उन्होंने सब छोड़ने का मन बना लिया था. मैरी ने कहा कि उन्होंने बहुत कुछ सहा लेकिन वो कभी रोई नहीं. फिर मैरी को आम्रपाली समझाती हैं. आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें लगता है कि उनके पास एक ही काम है सभी को चुप करवाना.
मैरी कॉम घर की नई कैप्टन बन गई हैं. घर में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच में टीम बनती हैं. इसके बाद यंग की तीन तीन राउंड जीतती हैं और फिर मैरी कॉम कैप्टन बनती हैं. टास्क के दौरान जबरदस्त बहसबाजी देखने को मिलती है.
रीति ने लव लाइफ पर की बात
फिर मनोज तिवारी की बेटी रीति अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करती हैं. रीति बताती हैं कि वो जब किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपने बेस्ट फ्रेंड से प्यार है. आगे उन्होंने कहा, ‘मैं ढाई साल के सिचुएशनशिप में थी, और उसे एंड तक उस लड़के ने बोल दिया कि हमारा तो कुछ नहीं है. आप किसी और के साथ जा सकती हैं. तो मेरा दिल टूट गया था.’
ये भी पढ़ें- ‘बिग बॉस 20’ का ओटीटी पर धमाल, एक हफ्ते में 20 मिलियन व्यूज के साथ बनाया ये रिकॉर्ड
आम्रपाल-अरशिफा के बीच झगड़
इसके बाद लव और यंग के बीच में झगड़ा होता है. आम्रपाली यंग और लव को झगड़ा बंद करने के लिए बंद करने के लिए कहते हैं. आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें सुबह-सुबह इतनी लड़ाई नहीं करनी चाहिए. इसके बाद आम्रपाली और अरशिफा के बीच लड़ाई होती है. अरशिफा आम्रपाली और यंग को बुली गैंग का टैग देती है. फिर आम्रपाली कहती हैं कि बुली वर्ड क्यों यूज किया. तो अरशिफा कहती हैं कि लोग झुंड में आते हैं और जाते हैं.