Bigg Boss 20: कटरीना की बॉडी शेमिंग से भड़के सलमान खान, कैमरे पर उतारे कपड़े, दी चुनौती – Bigg Boss 20 weekend ka vaar Salman khan Shirtless age and weight paparazzi trolls katrina kaif tmovg


सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से ट्रोलिंग, एज-शेमिंग और बॉडी-शेमिंग के बारे में बात की. इस दौरान सलमान खान इतना गुस्सा हो गए कि वो खुद शर्टलेस हो गए. 

इस दौरान सलमान खान ने कहा, ‘हर शो में अचानक उम्र को लेकर बातें होने लगती हैं कि ‘वो बूढ़ा हो गया है’. आप किस बात पर ट्रोल करना चाहते हैं? उसके वजन पर, उसके लुक्स पर, उसके खानदान पर, किसी की मुस्कान पर, किसी के फ्लॉप होने पर, किसी के मां बनने पर? आप अपनी परवरिश दिखा रहे हैं.’

सलमान ने आगे कहा कि उन्हें भी ट्रोल किया गया था कि वे बूढ़े हो गए हैं. एक्टर ने आगे कहा, ‘हां, मैं 60 साल का हो गया हूं यार.’ हालाँकि सलमान ने वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों को लगता है कि वे कटरीना कैफ का बचाव कर रहे हैं, जिन्हें मां बनने के बाद बढ़े वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा था. उन्होंने कटरीना कैफ की ट्रोलिंग पर भी इशारों-इशारों में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ जाता है और जब वह फिल्मों में वापसी करेंगी, तो फिर से फिट हो जाएंगी.

पैपराजी की लगाई क्लास
सलमान खान बहुत गुस्से में दिखे और उन्होंने उन ट्रोलर्स और पैपराजी को खरी-खोटी सुनाई जो सेलेब्रिटीज के शरीर, लुक और कपड़ों पर अजीब कमेंट करते हैं और अजीब या अपमानजनक तस्वीरें खींचते हैं. सलमान ने कहा, ‘ट्रोल करने से पहले अपने चेहरे और शरीर को देखो; ट्रोल करने से पहले अपने माता-पिता को देखो. जिस दिन हम जवाब देने का फैसला करेंगे, उस दिन तुम ट्रोलर्स को छिपने की जगह नहीं मिलेगी; यह एक फिल्म के लिए लुक है. लेकिन कमेंट करते हो वह ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं. इससे उनकी परवरिश का पता चलता है कि ये लोग असल में कौन हैं. आपने फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदा है, आपने हमें नहीं खरीदा है.’

सलमान खान के वीडियो पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस शो पर जमकर रिएक्शन आए है.  एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘मुझे पता है कि सलमान खान यहां कैटरीना कैफ का बचाव कर रहे हैं, लेकिन मैं इसे साबित नहीं कर सकता. सलमान का सलमान वाला अंदाज ही बिग बॉस को खास बनाता है.’

एक और X यूज़र ने लिखा, ‘सलमान यहां कटरीना की आलोचना पर अप्रत्यक्ष रूप से बात कर रहे हैं.’ एक और यूजर ने ट्वीट किया, ‘#SalmanKhan ने उन सभी लोगों का पक्ष लिया जो लुक्स, प्रोफेशन, वजन और उम्र को लेकर बॉडी-शेमिंग करते हैं.’

कटरीना कैफ की ट्रोलिंग
दरअसल कुछ दिन पहले, कटरीना अपने पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुई थीं. मां बनने के बाद कटरीना का बढ़ा हुआ वजन लोगों का ध्यान खींचने लगा और सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई सेलेब्स कटरीना के समर्थन में आए हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है.

—- समाप्त —-





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: उदिति सिंह ने रिलेशनशिप में की थी दगाबाजी? बॉयफ्रेंड होते हुए दे बैठी थीं किसी और को दिल – Bigg Boss 20 Uditi Singh Confessed That Her Feelings Changed During A Relationship

‘बेटे को इस हालत में देख तकलीफ में हूं…’, ‘बिग बॉस 20’ में स्काउट को परेशान देख भड़कीं मां

Bigg Boss 20: शुक्रवार नहीं तो कब होगी ‘वीकेंड का वार’ की शूटिंग, क्यों बदला सलमान खान का शेड्यूल?