Bigg Boss 20: ‘किसी के लिए लॉयल नहीं हो’, WKW में स्काउट पर भड़के सलमान खान, बोले- आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है


नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान की वापसी के साथ ही घर का माहौल गरमा गया. इस बार उनके निशाने पर यूट्यूबर और गेमर स्काउट ओपी यानी तन्मय सिंह रहे. सलमान ने लव गिल के साथ उनके रिश्ते, मसाज और गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के आरोपों पर स्काउट से सीधे सवाल किए.

उन्होंने स्काउट को उनके दोहरे रवैये के लिए फटकार लगाई और कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते.

सलमान खान ने स्काउट के लॉयल होने पर उठाए सवाल

वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट से लव गिल के साथ उनके रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि स्काउट ने इस शो में साबित कर दिया है कि वह किसी के साथ लॉयल नहीं हैं. सलमान ने सवाल उठाया कि जिसे स्काउट बहन जैसी दोस्त बताते हैं, उसे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने सपोर्ट तक नहीं कर पाए. सलमान ने स्काउट से कहा कि अगर उन्हें लगता है कि लव ने उन्हें इमोशनली मैनिपुलेट किया है, तो वह दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय खुद से सवाल करें. उन्होंने स्काउट के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बात का दोष दूसरों पर डालना सही नहीं है.

फर्जी कमिटमेंट को लेकर भी लगाई फटकार

सलमान खान ने स्काउट को रिश्ते में दी गई उम्मीदों को लेकर भी घेरा. उन्होंने कहा कि जब उन्हें लव से दूरी बनाने के लिए कहा गया, तब भी वह ऐसा नहीं कर पाए. सलमान ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्होंने लव को पटाने के लिए फर्जी कमिटमेंट दिया है, तो यह बेहद गलत है. सलमान का कहना था कि किसी भी रिश्ते में अपनी जिम्मेदारी समझना जरूरी है. अपनी गलती छिपाने के लिए किसी दूसरे पर आरोप लगाना ठीक नहीं है.

रोहित शेट्टी ने भी उठाए थे नजदीकियों पर सवाल

इस विवाद की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई थी. उस समय सलमान की जगह डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट किया था. उन्होंने घर में स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे. खासतौर पर कंबल में मसाज करने वाले मामले को लेकर उन्होंने दोनों को समझाया था कि नेशनल टीवी पर इस तरह का व्यवहार दर्शकों के बीच गलत मैसेज दे सकता है.

काशवी ने लव पर लगाए थे आरोप

इसी दौरान स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने भी शो में एंट्री ली थी. उन्होंने लव गिल पर स्काउट को इमोशनली मैनिपुलेट करने और अपने जाल में फंसाने के आरोप लगाए थे. काशवी ने स्काउट से लव से दूरी बनाने को कहा था. इस पूरे मामले में लव काफी भावुक हो गई थीं और रोते हुए अपने कैरेक्टर पर उठे सवालों का दुख जाहिर किया था. वहीं, स्काउट उनका पक्ष ठीक से नहीं रख पाए थे.

अब सलमान खान ने इस मामले में स्काउट को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई. उन्होंने साफ किया कि पूरे विवाद का दोष सिर्फ लव पर डालना सही नहीं है. रिश्ते में दोनों की जिम्मेदारी होती है और किसी के कैरेक्टर पर सवाल उठाकर खुद को सही साबित नहीं किया जा सकता.



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स को मिलेगा ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’, सलमान खान ने दिया हिंट – Bigg Boss 20 New Promo Salman Khan introduces Extra Jeevandaan twist for evicted contestants tmovg

Bigg Boss 20: सलमान खान ने माही विज के गेम को कर दिया एक्सपोज! बोला-हर कैमरा पर जा कर…, Tv Hindi News

‘बिग बॉस 20’ से आउट एक और कंटेस्टेंट! एलिमिनेशन की खबर से फैंस शॉक, कहा- OMG काजी के फैंस जश्न मना रहे होंगे – aasif khan evicted from bigg boss 20 social media reports claim he getting fewer votes