सलमान खान के होस्ट वाले शो ‘बिग बॉस 20’ से एक और कंटेस्टेंट के बाहर निकलने की खबर सामने आई है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल पोस्ट अभी तक सामने नहीं आया है।
हालांकि इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले सदस्यों में कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में शामिल थे। नॉमिनेट सदस्यों में आसिफ खान के अलावा लव गिल, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, गुल्लू और स्काउट ओपी का भी नाम शामिल था। इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस तक’ पर ये दावा किया कि कम वोट मिलने की वजह से आसिफ का सफर शो में खत्म हो गया है। हालांकि, इसे लेकर न तो कोई फुटेज सामने आया है और न ही कोई ऑफिशियल पोस्ट री शेयर किया गया है।
आसिफ के एविक्शन को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं
जी हां अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से आसिफ के एविक्शन को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। उनके घर से बेघर होने की खबर का आंकलन रिपोर्ट्स के आधार पर ही किया जा रहा है। हालांकि, हो सकता है कि फाइनल नतीजा ‘वीकेंड का वार’ वाले एपिसोड में सामने आए। इसलिए फिलहाल इसे कन्फर्म नहीं माना जा सकता है।
रोहित शेट्टी ने आसिफ पर काजी को उकसाने का भी आरोप मढ़ा
काजी तौकीर के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में आए थे आसिफ। काजी के साथ उनकी लड़ाई हुई थी, जिसके बाद रोहित शेट्टी ने उनके व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की थी। इतना ही नहीं रोहित ने आसिफ पर काजी को उकसाने का भी आरोप मढ़ा था। अगर आसिफ का सफर शो में खत्म होता है तो इसी के साथ ‘बिग बॉस 20’ से न्यूज़ रिपोर्टिंग वाला चैप्टर भी खत्म हो जाएगा।
लोगों ने कहा- ओह माय गॉड, काजी तौकीर के फैन्स जश्न मना रहे होंगे
हालांकि, इस पोस्ट और खबर पर लोगों ने हैरानी और निराशा जताई है। एक ने कहा, ‘ओह माय गॉड, आसिफ निकल गए? यानी अब काजी तौकीर के फैन्स जश्न मना रहे होंगे।’ वहीं एक ने कहा- गुल्लू और कनिका पनौती हैं। कुछ ने काजी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- गुटखा चाचा का एरा समाप्त।
सलमान खान से पड़ी थी डांट
इस शो में आसिफ को एक बार सलमान खान से भी जमकर डांट पड़ी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि मूंछें मर्दानगी की निशानी हैं। जब एक टास्क के दौरान आसिफ ने कहा था कि ‘जिस मर्द की मूंछें नहीं होती वो मर्द नहीं होता।’ सलमान खान ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और कहा, ‘अरे, मर्दानगी मूंछों से नहीं होती, यहां (दिल से) से होती है। तुम जैसे आसिफ बहुत आए और बहुत गए।’ इसके बाद आसिफ ने तुरंत माफी मांगी और कहा था- सॉरी सर, मैं वैसा नहीं कह रहा, सर।