Bigg Boss 20: मैंने सुसाइड करने की कोशिश की थी…12 साल की उम्र के उस काले दौर को याद कर रो पड़े मनीष गोयल, बताया ‘प्रोफेसर’ शब्द से क्यों भड़के


मनीष गोयल और काजी

Bigg Boss 20: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाला पल देखने को मिला, जब अभिनेता मनीष गोयल ने अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक दौर से पर्दा उठाया. बीते दिनों अपने साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर द्वारा बार-बार ‘प्रोफेसर’ कहकर चिढ़ाए जाने पर मनीष का गुस्सा फूट पड़ा था. अब मनीष ने घरवालों के सामने उस गुस्से के पीछे की असली वजह बताई है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

दरअसल, काजी तौकीर द्वारा लगातार ‘प्रोफेसर’ कहे जाने से आहत मनीष गोयल ने कनिका मान, गुल्लू और लव गिल के सामने अपने दिल का दर्द बयां किया. पुराने दिनों को याद करते हुए मनीष बेहद भावुक हो गए और कहा, “ये मेरे लिए बहुत भारी है.” अपने स्कूल के दिनों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के दौरान उनके साथ एक प्रोफेसर से जुड़ा बेहद तकलीफ देने वाला वाकया हुआ था. गुल्लू ने मनीष के इशारे को समझते हुए उन्हें संभाला और कहा कि अगर वे असहज हैं तो कुछ भी शेयर न करें. गुल्लू ने यह भी पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी को इस बारे में बताया है? इस पर मनीष ने जवाब दिया, “मेरी मां जानती हैं, पूनम (पत्नी) जानती हैं.”

12 साल की उम्र में की थी सुसाइड की कोशिश

अपनी जिंदगी के उस काले दौर को याद करते हुए मनीष गोयल ने बताया कि उस वक्त उनकी उम्र महज 12 साल थी. अपने इस बेहद दर्दनाक अनुभव को एक लाइन में बयां करते हुए मनीष ने दिल तोड़ देने वाला खुलासा किया और कहा, “अगर मुझे इसे एक शब्द में समेटना हो, तो मैंने सुसाइड (आत्महत्या) करने की कोशिश की थी.” यही वजह थी कि जब काजी तौकीर ने उन्हें बार-बार ‘प्रोफेसर’ कहकर पुकारा, तो उनके बचपन के वे पुराने जख्म फिर से हरे हो गए और वे खुद पर काबू नहीं रख पाए.

पत्नी पूनम और बेटे आर्यवीर ने दिया साथ

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर के साथ चल रहे इस विवाद के बीच मनीष गोयल का परिवार मजबूती से उनके समर्थन में खड़ा है. इससे पहले उनकी पत्नी पूनम नरूला गोयल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर काजी पर मनीष को ‘ज्ञानी बाबा’ और ‘प्रोफेसर’ कहकर उकसाने व एज-शेम करने का आरोप लगाया था. पूनम ने लिखा था कि ‘प्रोफेसर’ शब्द पर मनीष के भड़कने के पीछे यही असली वजह है. उन्होंने दर्शकों से अपील की थी कि वे काजी के समर्थन में इतने अंधे न हो जाएं कि दूसरा पक्ष ही नजरअंदाज कर दें. वहीं, मनीष के बेटे आर्यवीर गोयल ने भी काजी द्वारा ‘गलत तरीके से छूने’ के आरोपों वाले विवाद पर अपने पिता का बचाव करते हुए काजी की हरकत को हद पार करने वाला बताया था और ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा था कि वे हमेशा अपने पिता के साथ खड़े रहेंगे.

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया.

उन्होंने वहां ‘फैशनेरिया’ नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं.

सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है.

नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज ‘पानी’, ‘मेड इन चाइना’ की रीडिंग ‘आल इंडिया रेडियो’ पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More





Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में लव गिल ने की माही विज संग गंदी हरकत, क्या सच में हुई शो से बाहर

Bigg Boss 20 के घर में बड़ा ट्विस्ट! लव गिल ने तोड़ा रूल, तो बिना टास्क जीते ही ये कंटेस्टेंट बनी कप्तान

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी ने Love Gill पर निकाली सारी भड़ास, आम्रपाली दुबे ने एक झटके में किया एक्सपोज – Bigg Boss 20: amrapali dubey love gill big fight create drama