आम्रपाली वर्सेस लव
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 इस वक्त दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. शो में लव गिल और स्काउट ओपी का रिश्ता अब नेशनल मुद्दा बन गया है. जब से वीकेंड के वार में सलमान ने लव गिल को एक्सपोज किया है और स्काउट ओपी को अपनी गेम पर ध्यान देने की सलाह दी है. तब से दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है. लेकिन आम्रपाली और लव के बीच भी दरार पड़ गई है.
आम्रपाली पहले भी लव को कॉल आउट करती नजर आई हैं. लेकिन इस बार लव ने सारी हदें पार कर दी है, जिसके बाद आम्रपाली का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली लव गिल की हरकतों से परेशान होकर उस पर गुस्सा उतारती हुई नजर आ रही हैं.
लव पर भड़कीं आम्रपाली
दरअसल, जो प्रोमो सामने आया है उसमें लव गिल नॉमिनेशन टास्क के दौरान आम्रपाली की एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं. ऐसा लग रहा है कि वो एक्ट्रेस को चिढ़ा रही हैं. इसे देख आम्रपाली कहती हैं कि ‘नकली एक्टिंग करने की आदत नहीं जाएगी’ . इसके बाद बेडरूम में जाते ही भोजपुरी एक्ट्रेस लव से कहती हैं कि, ये जो तू पीछे बैठकर मेरी एक्टिंग कर रही है न. तू 100 जन्म लगेंगे मेरी एक्टिंग करने में.
इसके जवाब में लव कहती हैं कि, मुझे इसके लिए 1 भी जन्म नहीं चाहिए. इसके बाद फिर आम्रपाली कहती हैं कि, मेरे साथ लाइन क्रॉस करेगी तो 1 मिनट में औकात में लेकर आऊंगी. इसके जवाब में लव कहती हैं, वो दिख जाएगी किसकी औकात. फिर आम्रपाली चिल्लाते हुए कहती हैं कि ये जो फालतू एक्टिंग तू कर रही हैं ये तुझे चलती होगी मेरे सामने मत करना. एक्ट्रेस इस पर ही नहीं रुकती हैं. वो आगे कहती हैं- सब असलियत इसकी खोल दूंगी…सब पता है मुझे इसके बारे में.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अब वो मेरा कुछ नहीं लगताआम्रपाली दुबे से भिड़ंत के बीच लव गिल ने स्काउट से तोड़ा रिश्ता