2
अरिश्फा खान की मां को एल्विश यादव का जवाब
अब अरिश्फा खान की मां के इस बयान पर एल्विश यादव का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिर से कहा है कि उन्हें आवाज नहीं पसंद तो नहीं पसंद। वह कहते हैं, ‘किसी की मां को बुरा लग जाएगा। मेरे बारे में कोई कुछ कहेगा तो मेरी मां भी बुरा मान जाएंगी, लेकिन मेरी राय ये है कि अगर आप नेशनल टीवी पर किसी चीज को देख रहे हो तो आप पब्लिक प्रोपर्टी हो। लोग आप पर अच्छा भी बोलेगी और बुरा भी बोलेगी।’ इसके बाद एल्विश अरिश्फा की मां का वीडियो दिखाते हैं और मस्ती मजाक में बोलते हैं, ‘जो सच है वो सच है। अरिश्फा बाहर आएंगी, तब भी बोल देंगे।’
