Bigg Boss 20: नकुल-गुल्लू की लड़ाई, सलमान ने काजी की क्लास लगाई, घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, जानें किसकी होगी वापसी


बिग बॉस 20 (Show Screen Grab)

हैदराबाद: बिग बॉस 20 अपने 40 दिन पूरे कर चुका है. घर का माहौल पूरी तरह से बिगड़ चुका है. बीते वीकेंड का वार में हरियाणवी कंटेंट क्रिएटर नकुल धुल की घर में एंट्री हुई थी और उन्हें गुल्लू से हाथापाई करने के चलते घर से मीडवीक में ही निकाल दिया. लेकिन नकुल को लेकर अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है. इस वीकेंड का वार सलमान खान ने नकुल-गुल्लू की लड़ाई की वजह से काजी तौकीर को जमकर फटकार लगाई. सलमान खान के क्लास लेने पर काजी का कैसा रिएक्शन रहा और इस हफ्ते किसकी घर से हो रही है विदाई चलिए जानते हैं.

नकुल-गुल्लू की लड़ाई

नकुल और गुल्लू की हाथापाई के पीछे स्काउट और काजी का हाथ रहा. दोनों ने कान में पता नहीं क्या बात की, जिससे नकुल का मत्था सनक गया. इतने में गुल्लू भी बीच में बोल पड़े. नकुल और गुल्लू की देखते ही देखते तू-तू मैं-मैं लड़ाई में तब्दील हो गई. जब नकुल और गुल्लू को पूरा घर छुड़ा रहा था तो उस वक्त काजी खाने का आनंद लेते हुए पूरी लड़ाई देख रहे थे. अब जब इस पूरे हंगामे का वीडियो सलमान खान ने देखा तो काजी को जमकर क्लास ली. शो से आए लेटेस्ट प्रोमो में सलमान ने काजी को उनकी इस हरकत के लिए क्या-क्या सुनाया है चलिए जानते हैं.

काजी की क्लास लगाई

शो से आए लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान गुस्से में दिख रहे हैं और काजी से इस पूरे हंगामे पर बात करते हुए कहते हैं, काजी, जब नकुल और गुल्लू लड़ रहे थे, तो तुम बैठकर खा रहे थे, जबकि पूरा घर इस लड़ाई को सॉर्ट आउट कर रहा था’. इस पर काजी ने पश्चाताप के भाव से सलमान से कहा, सर, मुझे इसका पछतावा है, लेकिन अगर मैं जाता तो कुछ ना कुछ ऐसा होता कि सभी घरवाले उल्टा मुझे ही टारगेट करने लगते, इसलिए लड़ाई और ना बड़े मैं देखता रहा, लेकिन मेरा लड़ाई छुड़ाने का मन था’. चलिए अब जानते हैं इस हफ्ते घर से किसकी विदाई हो रही है.

घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस से जुड़े कई पोस्ट के मुताबिक, इस हफ्ते एक मेल कंटेस्टेंट की घर से छुट्टी होने वाली है. इस हफ्ते के लिए घर में 10 से ज्यादा सदस्य नॉमिनेट हुए हैं. इसमें

• यंग डीएसए

• मैरी कॉम

• स्काउट ओपी

• माही विज

• अमन गांधी

• अरिशफा खान

• लवप्रीत गिल

• काजी तौकीर

• उदिति सिंह

• कनिका मान

• गुल्लू

वहीं, कहा जा रहा है कि बिग बॉस 20 से बाहर होने वाले पांचवें कंटेस्टेंट अमन गांधी हैं. शो से अब तक रोहैद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी और नकुल धुल बाहर हो चुके हैं. लेकिन अब कहा जा रहा है कि नकुल धुल बिग बॉस के सीक्रेट रूम हैं और आज वीकेंड का वार में उनकी फिर से झलक देखने को मिल सकती है. अगर ऐसा हुआ तो घर का माहौल एक बार फिर पेचीदा होने वाला है, क्योंकि नकुल इस बार अपने दुश्मनों को सबक सिखाने के इरादे से घर में एंट्री लेने वाले हैं.



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 WKV Spoiler: ‘बिग बॉस 20’ में शॉकिंग एविक्शन, सलमान खान के शो से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

BB20 Eviction: घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, टूट गया मिनी ग्रुप, लड़ाई से लेकर मुद्दों पर भी रखी अपनी बात – bb20 eviction aman gandhi reportedly eliminated from bigg boss 20

Bigg Boss 20 WKV Promo: काजी तौकीर पर बरसे सलमान खान, घर में हुई हिंसा पर पूछे तीखे सवाल; क्या नकुल ढुल की होगी वापसी?