Bigg Boss 20: मां-बाप के तलाक को याद रो पड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बोलीं- ‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर’


Last Updated:

Bigg Boss 20 Updates: ‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी ने अपने बचपन से जुड़ा दर्द साझा किया. आम्रपाली दुबे से बातचीत में उन्होंने माता-पिता के अलगाव के दिनों को याद किया. रीति ने बताया कि वह महज 8 साल की थीं, जब उनके माता-पिता अलग हुए. अगले साल तलाक भी हो गया. इस दौरान मनोज तिवारी ने बेटी की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी. पिता से कम वक्त मिल पाने का दर्द भी रीति ने बयां किया.

ख़बरें फटाफट

रीति तिवारी ने पापा-मम्मी के अलग होने का दर्द बयां किया.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ के घर में मशहूर एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी काफी चर्चा में बनी हुई हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में रीति अपने बचपन और माता-पिता के तलाक के दर्द को फिर महसूस किया. एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ बातचीत में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बेहद इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब उनके मम्मी-पापा अंग हुए तो वो सिर्फ 8 साल की थी और फिर एक साल बाद दोनों का तलाक कानूनी रूप से हो गया. रीति ने याद किया कि इस मुश्किल वक्त में उनके पापा यानी मनोज तिवारी ने उनकी कस्टडी के लिए बहुत कानूनी लड़ाई लड़ी थी.

रीति तिवारी और आम्रपाली दुबे एक साथ बैठ थे. इसी दौरान रीति ने अपने पुराने दिनों के दर्द को बयां किया. उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्हें अपने पिता के साथ ज्यादा वक्त बिताने को नहीं मिला.

‘पापा ने कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ी पर’

आम्रपाली ने जब उनसे पूछा कि क्या उनके पिता ने उनकी कस्टडी के लिए कोशिश की थी? तो रीति ने हां में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि पापा को लंबे समय तक उम्मीद थी कि उनके माता-पिता फिर से साथ आ जाएंगे. पर हो नहीं सका क्योंकि कस्टडी मम्मी को मिली. उन्होंने बताया कि हम मिलते थे और जब भी मुलाकात होती थी तो दोनों खूब रोते थे. इस दौरान रीति अपने आंसू रोक नहीं पाईं.

पापा को इंग्लिश सिखाती थीं रीति

रीति ने कहा कि लेकिन पापा और वो कर भी क्या सकते थे. उन्होंने बताया कोशिश करती थीं कि जब भी उन्हें पापा के साथ समय मिले, उसे अच्छे से बिताया जाए. उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को अंग्रेजी भी सिखाती थीं. इस पर आम्रपाली ने कहा अच्छा वो तुमने किया. अब भैया अच्छी इंग्लिश बोलते हैं.

सुरभि की जिंदगी में एंट्री से सबसे ज्यादा खुश थीं रीति

बातचीत में रीति ने मनोज तिवारी की दूसरी शादी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जब सुरभि तिवारी उनके पिता की जिंदगी में आईं, तो उनसे ज्यादा खुश शायद ही कोई था. रीति के मुताबिक, वह चाहती थीं कि उनके पिता की जिंदगी में खुशियां वापस आएं. अपने माता-पिता के लिए अपनी भावनाओं को बताते हुए रीति ने कहा कि उन्हें अपनी मां बहुत प्यारी हैं, लेकिन उनके पापा भी उनके बाप हैं. रीति को इमोशनल देख आम्रपाली भी भावुक हो गईं.

दो शादियां, तीन बेटियां

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी.दोनों की एक बेटी रीति तिवारी हैं. करीब 11 साल बाद दोनों अलग हुए और 2012 में उनका तलाक हुआ. इसके बाद मनोज तिवारी ने 26 अप्रैल 2020 को सुरभि तिवारी से शादी की, जिनसे उनको दो बेटियां और हुईं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें





Source link

Related posts

‘बाहर मिल तेरेको येड़ा काटिंगा’ ‘बिग बॉस 20’ में यंग- काजी में हुई भयंकर लड़ाई, रैपर ने सिंगर को दी मारने की धमकी

Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची ‘हुंकार’ की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर

Bigg Boss 20 WKV Promo: सलमान खान ने निकाली रीति तिवारी की हेकड़ी, आसिफ को भी लगाई लताड़, कहा- अगर तुम्हारी बहन…, Bigg-boss Hindi News