‘बिग बॉस 20’ का प्रोमो रिलीज हो गया है और इस बार का सीजन एकदम हटकर और काफी ट्विस्ट भरा होने वाला है। प्रोमो में सलमान खान धांसू अंदाज में नजर आए। घोड़े के साथ एंट्री की और बताया कि इस बार शो में वही होगा, जो ‘करण अर्जुन’ में हुआ था। यह सीजन 6 सितंबर से शुरू हो रहा है।
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में सलमान अपना स्वैग बिखेरते हुए घोड़े के साथ एंट्री मारते हैं और बोलते हैं, ‘जो करण अर्जुन में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्तु। (Tathas-Two).
दर्शक लगा रहे अंदाजा, क्या होंगे दो होस्ट?
अब दर्शक अंदाजा लगाने में लगे हैं कि आखिर ‘करण अर्जुन’ में ऐसा क्या था, जो अब बिग बॉस के घर में दिखाई देगा। कहीं ऐसा तो नहीं कि इस सीजन में दो होस्ट होंगे? जैसे ‘करण अर्जुन’ में दो लीड हीरो थे? वहीं फिल्म की कहानी पुनर्जन्म और बदले की कहानी थी। तो क्या 20वें सीजन में कुछ इसी से मिलता-जुलता नजर आएगा? वहीं, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या ‘बिग बॉस 20’ में पुराने कंटेस्टेंट्स और नए एक साथ शामिल होंगे? वैसे भी मेकर्स ने भी प्रोमो रिलीज कर साथ में लिखा है- एक से भले दो।
‘बिग बॉस 20’ में होगी मिस्ट्री, दर्शकों को जोड़ने होंगे सुराग
वहीं, ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम, नए समीकरण और चौंकाने वाले ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में कुछ ऐसा रहस्य है जो इसे पहले देखे गए सभी सीजन से अलग बनाता है। इसका पहला संकेत पहले ही सामने आ चुका है, बस आपको उसे ध्यान से देखना होगा। टीजर तो बस शुरुआत है, और मैं यह देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं कि जब ‘बिग बॉस’ हिंदी सीजन 20 शुरू होगा, तो दर्शक किस तरह सुरागों को जोड़कर कहानी समझेंगे।’
यहां देखिए Bigg Boss 20 का प्रोमो:
‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो अभी तक आधिकारिक नामों का ऐलान नहीं किया गया है, पर कई नामों की चर्चा है। इनमें जन्नत जुबैर, सुनील पाल, माही विज और गीता बसरा का नाम शामिल है।