सलमान खान ने की मनीष गोयल की तारीफ
मनीष गोयल की बातों से सलमान खान काफी इंप्रेस हो गए। इस मौके पर सलमान ने मनीष को शो से जाने की इजाजत तो दी, लेकिन उन्होंने ये भी खुलासा किया कि मनीष को इस हफ्ते सबसे कम वोट्स नहीं मिले हैं, तो कोई ये न सोचे कि एविक्शन में मनीष ही जाने वाले थे। इसके अलावा, सलमान ने मनीष को सबसे अच्छा इंसान बताते हुए कहा कि वह बिग बॉस में आने वाले सबसे अच्छे इंसान है। मनीष सलमान की बातें सुनकर काफी भावुक हो गए थे।