Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की चमकी किस्मत, सलमान खान ने दिया स्पेशल तोहफा – bigg-boss-20-salman-khan-surprises-kazi-tauqeer-with-a-special-singing-offer


नारी डेस्क : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों कंटेस्टेंट्स का खूब धमाल देखने को मिल रहा है। शो के लेटेस्ट ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट काजी तौकीर को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसे सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सलमान ने काजी को शो से बाहर आने के बाद उनके साथ गाना करने का ऑफर दिया। इस खास मौके पर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स भी खुशी से झूम उठे।

सलमान खान ने काजी तौकीर को दिया खास ऑफर

‘बिग बॉस 20’ के रविवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान काजी तौकीर के अंदाज और उनके व्यवहार से काफी प्रभावित नजर आए। काजी अपनी मजेदार हरकतों और शानदार सिंगिंग से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच सलमान ने उनकी तारीफ करते हुए एक खास मौका देने का ऐलान किया। सलमान खान ने काजी से कहा कि जब वह शो से बाहर आएंगे, तो दोनों साथ में एक गाना करेंगे। सलमान की यह बात सुनते ही काजी खुशी से फूले नहीं समाए। वहीं घर में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स ने तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी। सलमान का यह ऑफर काजी के लिए किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है।

काजी तौकीर को मिला सुनहरा मौका

काजी तौकीर अपनी सिंगिंग को लेकर पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं। सलमान खान भी वीकेंड का वार के दौरान उनकी आवाज की तारीफ करते नजर आए हैं। अब उनके साथ गाना करने का ऑफर मिलने के बाद काजी के लिए म्यूजिक इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का एक नया रास्ता खुल सकता है। हालांकि, सलमान और काजी किस गाने पर साथ काम करेंगे और यह प्रोजेक्ट कब शुरू होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को इस खास म्यूजिकल कोलैबोरेशन का इंतजार रहेगा।

यें भी पढ़ें : ‘मैं खाना चाहती हूं, लेकिन खा नहीं सकती…’ Samantha को हुई ये गंभीर बीमारी

पहले दिन से दर्शकों को पसंद आ रहे हैं काजी

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर शुरुआत से ही अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उनका मजाकिया अंदाज, बेबाक बातें और सिंगिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। घर में आने वाले मेहमान भी कई बार उनकी तारीफ करते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर भी काजी के वीडियो और मजेदार क्लिप्स खूब वायरल हो रहे हैं। कई फैंस उन्हें शो का मजबूत कंटेस्टेंट और संभावित विनर मान रहे हैं। अब सलमान खान से मिले इस खास ऑफर ने उनकी लोकप्रियता में और इजाफा कर दिया है।





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: स्काउट से लेकर माही विज तक, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: स्काउट से लेकर माही विज तक, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: पैर की गंभीर चोट के चलते मनीष गोयल ने छोड़ा शो, सलमान खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा