Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ…’, माही विज पर भड़की मैरी कॉम, कहा- ‘शर्म नहीं आती ऐसे बोलते’, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ…’, माही विज पर भड़की मैरी कॉम, कहा- ‘शर्म नहीं आती ऐसे बोलते’, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ काफी सुर्खियों में हैं। सलमान खान होस्टेड ये शो 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी शो पर अलग-अलग फील्ड के लोग बतौर कंटेस्टेंट्स बनकर आए हैं। हर बार की तरह इस सीजन में भी कई नामी हस्तियों ने घर में एंट्री ली है। इस बार बिग बॉस हाउस में टीवी स्टार्स, सिंगर, खेल जगत, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, रैपर सहित 16 कंटेस्टेंट्स आए हैं। घर में कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब मैरी कॉम और माही विज के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो देख कर फैंस के बीच में काफी एक्साइटमेंट है।

माही विज और मैरी कॉम के बीच हुआ युद्ध

‘बिग बॉस 20’ के घर में अब तक मैरी कॉम को झगड़ों से दूर रहते देखा गया। उन्हें या तो किचन या फिर घरवालों को पैंपर करते हुए। सही मायने में मैरी का गेम इन सबके बीच कहीं भी दिखाई नहीं दिया। इसी बीच अब मैरी कॉम का जो रूप सामने आया है, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में माही विज और मैरी कॉम के बीज जोरदार लड़ाई होती दिख रही है। दोनों के बीच झगड़ा इस हर तक चला जाता है कि वो एक दूसरे के प्रोफाइल तक पहुंच जाती हैं।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20 से आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ लीक! हरकत देख दंग हुए लोग

मैं आपकी इज्जत क्यों करूं?

प्रोमो में दिखाया गया कि मैरी कॉम और आम्रपाली दुबे किचन में खाना बनाती हैं। तभी किचन में माही विज जाती हैं और खाने को लेकर कुछ बोली हैं, जो मैरी कॉम और आम्रपाली को पसंद नहीं आया। इसके बाद उनके बीच बहस शुरू होता है और बाद में वो भयानक झगड़े का रूप में ले लेता है। झगड़े के दौरान मैरी कॉम, माही से कहती हैं, आपका प्रोफाइल बड़ा है। आप हमसे तुलना मत कीजिए। इसके बाद माही कहती हैं कि कुछ बोल दिया तो आपको इतनी मिर्ची क्यों लग रही हैं? दोनों के बीच लड़ाई बढ़ने लगती है। इसके बाद मैरी कॉम, माही विज से कहती हैं कि उन्हें उनकी इज्जत करनी चाहिए। ये सुनते ही माही गुस्सा में पलट कर जवाब देती हैं और कहती हैं, ‘ मैं आपकी इज्जत क्यों करूं?’ इस पर मैरी कॉम, माही को बार-बार कहती हैं कि आपको शर्म आनी चाहिए। पीठ के पीछे यंग को लेकर मेरे बारे में बोल रही हैं। इस पर माही कहती हैं कि आपको शर्म आनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

बिग बॉस 20: ‘हद में रह, जिंदगी हराम कर दूंगी’, किस पर भड़कीं आम्रपाली?

ये है घर का फेक सदस्य

इसके अलावा एक और नए प्रोमो में दिखाया गया कि बिग बॉस सभी घरवालों को एक कमरे में बुलाते हैं। बिग बॉस कहते हैं, ‘घरवालों चलिए एक क्विज खेलते हैं। सबसे ज्यादा फेक सदस्य कौन है? इस घर का क्राय बेबी ‘रोने वाला बच्चा’ कौन है? इस घर में एक टर्म सुना है बुली गैंग, आपकी नजर में कौन है घर का बुली गैंग?’ फेम सदस्य में अमन का नाम लिया गया। वहीं, क्राय बेबी के तौर पर अरिश्फा का नाम सामने आया। फिलहाल ये नहीं पता चला कि बुली गैंग कौन है। ये आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा। बता दें कि बिग बॉस के दूसरे कैप्टन गुल्लू बने हैं।

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss 20 के घर का नया कैप्टन बना ये कंटेस्टेंट, लड़ते रह गए घरवाले

घर में पहुंचे ये स्टार्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।



Source link

You may also like

Leave a Comment