Bigg Boss 20: मोहित चौहान का गाना सुन इमोशनल हुए सलमान खान, आंखों से छलके आंसू


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. जैसे-जैसे यह शो आगे बढ़ रहा है, इसमें नए ट्विस्ट और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस बीच शो में दिवाली का जश्न भी मनाया जाएगा, जो इस बार खास होने वाला है.

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिवाली की रौनक बढ़ाने मशहूर सिंगर मोहित चौहान पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया. हालांकि, उनकी एक खास परफॉर्मेंस ने सलमान खान को भावुक कर दिया और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

मोहित चौहान ने गाया सलीम खान का लिखा गाना

‘बिग बॉस 20’ के दिवाली स्पेशल एपिसोड में प्लेबैक सिंगर मोहित चौहान खास मेहमान के तौर पर नजर आएंगे. सामने आए प्रोमो में सलमान खान दिवाली सेलिब्रेशन के लिए मोहित का स्टेज पर स्वागत करते दिखाई देते हैं. मोहित ‘तुम से ही’ गाना गाते हुए स्टेज पर एंट्री लेते हैं. इसके बाद वह सलमान से गले मिलते हैं. इस दौरान सलमान उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘आपके गाने बहुत सूदिंग होते हैं.’

सलमान खान हुए इमोशनल

इसके बाद मोहित सलमान से उनके पिता सलीम खान का लिखा गाना ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है मगर मैं कह नहीं सकता…’ गाने की गुजारिश करते हैं. मोहित जब यह गाना गाते हैं, तो सलमान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते. गाने के बोल और मोहित की आवाज सुनकर उनकी आंखें नम हो जाती हैं और वह भावुक नजर आते हैं. सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि शो के दूसरे कंटेस्टेंट भी इस खास पल को देखकर भावुक हो जाते हैं. शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?

‘बिग बॉस 20’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो के दर्शक इसे टेलीविजन और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर इसका प्रसारण रोजाना रात 9 बजे होता है. वहीं, टीवी पर दर्शक इसे कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं.

मोहित चौहान के हिट गाने

मोहित चौहान बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं. अपनी सुरीली और अलग आवाज के दम पर उन्होंने संगीत की दुनिया में खास पहचान बनाई है. हिंदी के अलावा उन्होंने कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं. फिल्म ‘जब वी मेट’ का ‘तुम से ही’, ‘रॉकस्टार’ के ‘नादान परिंदे’, ‘साड्डा हक’ और ‘फिर से उड़ चला’ के अलावा फिल्म ‘दिल्ली-6’ का ‘मसकली’ उनके लोकप्रिय गानों में शामिल हैं. 





Source link

Related posts

बिग बॉस 20 में पलटा गेम, काजी तौकीर बने नंबर 1, टॉप 5 की लिस्ट में इन खिलाड़ियों ने बनाई जगह

‘बिग बॉस 20’ में स्काउटओपी और लव गिल की नजदीकियों से इमोशनल हुईं काशवी हीरानंदानी, कही ये बात

'बिग बॉस 20' ने छुआ ऐतिहासिक मुकाम, वॉच टाइम 100 करोड़ घंटे के पार; सलमान खान ने मनाया जश्न – Jagran