Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: राशन और कैप्टेंसी के चक्कर में भिड़े घरवाले, जानिए किसने मारी बाजी कौन बना नया कैप्टन

Bigg Boss 20: राशन और कैप्टेंसी के चक्कर में भिड़े घरवाले, जानिए किसने मारी बाजी कौन बना नया कैप्टन

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है. राशन बचाने के चक्कर में बिग बॉस ने ऐसा बड़ा ट्विस्ट ला दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. लव गिल के एक फैसले ने पूरे घर का समीकरण ही बदल दिया और आखिरकार घर को नया कैप्टन मिल गया. लेटेस्ट एपिसोड में लव गिल राशन टास्क जीत जाती हैं और उन्हें घरवालों को अलग अलग नंबर देने का स्पेशल राइट मिलता है. लव खुद को नंबर एक पर रखती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को उनकी प्रायोरिटी के हिसाब से नंबर देती हैं.

बिग बॉस 20 लेटेस्ट अपडेट फोटो साभार-jiohotstarreality

इसके बाद बिग बॉस ट्विस्ट लाते हैं और लव के सामने शर्त रखते हैं कि अगर वह कनिका को कैप्टन बनाती हैं तो 35 प्रतिशत राशन वापस मिलेगा और अगर आसिफ खान को कैप्टन चुनती हैं तो 25 प्रतिशत राशन रीस्टोर होगा. लव इसके बाद आसिफ खान को चुनती हैं जिससे घर में नया कैप्टन मिल जाता है.

कनिका और लव के बीच हुई बहस

टास्क के दौरान कनिका और लव गिल के बीच जमकर तकरार देखने को मिलती है. लव जब आसिफ को कैप्टन चुनकर राशन कम होने की बात करती हैं, तब आम्रपाली बीच में आ जाती हैं. आम्रपाली कहती हैं कि जो लोग दूसरों के चेहरे पर कमेंट करते हैं, वे कैप्टन बनने के काबिल नहीं हैं. इसके बाद दोनों के बीच काफी बहस होती है और माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है.

विज्ञापन

काजी का नया दोस्त और घर में मस्ती

दूसरी तरफ काजी शो में सभी का मनोरंजन करते नजर आते हैं. घरवालों द्वारा इग्नोर किए जाने पर काजी घर में रखे एक टाइगर के शोपीस को ही अपना दोस्त बना लेते हैं. वे उसका नाम तस्कर रख देते हैं और उसे हर जगह अपने साथ लेकर घूमते हैं. तस्कर को लेकर काजी मेडिकल रूम तक पहुंच जाते हैं, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह जाते हैं. हालांकि बाद में बाकी घरवाले उस शोपीस को छिपा देते हैं, जिससे काजी को गुस्सा आ जाता है और शो में काफी मजेदार ड्रामा देखने को मिलता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment