Bigg Boss 20 : लव गिल को होम ब्रेकर बोलकर बुरी फंसी माही, अरिश्फा से छीनी गई कैप्टेंसी


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों लगातार नया ड्रामा देखने को मिल रहे हैं. बीते एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहसबाजी और ड्रामा हुआ. एक तरफ माही विज और लव गिल के बीच होम ब्रेकर शब्द को लेकर जोरदार झगड़ा देखने को मिला, तो दूसरी तरफ अरिश्फा खान को अपनी कैप्टेंसी गंवानी पड़ी. 

 

बिग बॉस ने घर के नियम तोड़ने पर कई कंटेस्टेंट्स को फटकार भी लगाई. वहीं, रोबोट टास्क के दौरान भी घर में नया ड्रामा देखने को मिला.

 

 

माही विज और लव गिल का विवाद

बुधवार के एपिसोड की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क से हुई. इस दौरान उदिति ने खुलासा किया कि माही विज ने लव गिल के लिए ‘होम ब्रेकर’ शब्द का इस्तेमाल किया था. यह बात स्काउट ओपी के सामने कही गई थी. खुलासे के बाद घर में हंगामा शुरू हो गया.

 

अरिश्फा खान की कैप्टेंसी और सजा

इसके बाद बिग बॉस सभी घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाते हैं और अरिश्फा खान की कैप्टेंसी को असफल घोषित कर देते हैं. बिग बॉस उनसे कप्तानी छीन लेते हैं. इतना ही नहीं, घर का राशन भी घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाता है.

 

 

इस दौरान बिग बॉस कनिका मान, गुल्लू, लव गिल और स्काउट ओपी को जमकर फटकार लगाते हैं. इस फैसले से अरिश्फा भावुक हो जाती हैं और रोने लगती हैं. वहीं, घर में एक बार फिर हंगामा शुरू हो जाता है.

 

रोबोट टास्क में माही विज को मिला पर्सनल अटैक

कैप्टेंसी विवाद के बाद घर में नया रोबोट टास्क शुरू होता है. इस टास्क के लिए घरवालों को दो टीमों में बांटा जाता है. एक टीम का सदस्य रोबोट की सीट पर बैठता है, जबकि दूसरी टीम के सदस्य बारी-बारी से उसके सामने आकर उसकी भावनाओं को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं.

 

 

टास्क में सबसे पहले माही विज रोबोट की सीट पर बैठती हैं. दूसरी टीम की तरफ से उदिति उनके सामने आती हैं. इसी दौरान टास्क में पर्सनल बातों को लेकर भी माहौल गर्म होने लगता है. वहीं, उदिति की फैमिली फोटो को स्काउट ओपी थोड़ा जला देते हैं, जिसके बाद टास्क में नया मोड़ आ जाता है.

 



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार, घर में हुई हाथापाई! धक्का देने पर स्काउट को मिलीं 4 बड़ी सजा

Bigg Boss 20  : स्काउट ने उठाया चौंकाने वाला कदम, गुस्से में मुंडवाया सिर!

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान की घोड़े संग एंट्री, इस बार ‘करण अर्जुन’ वाला ट्विस्ट, रिलीज डेट का भी ऐलान – bigg boss 20 official promo out salman khan reveals karan arjun twist in the game premiere date 6 september