Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ इन दिनोंकाफी सुर्खियां बटोर रहा है। सलमान खान के शो पर कई बड़े स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट्स पहुंचे हैं। शो पर कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल मचा हुआ है। ऐसे में शो पर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का घरवालों से टास्क को लेकर, किचन के कामों को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। घर में आते ही उन्होंने माही विज से टक्कर ले लिया है और घर में अपनी दबंगई भी खूब दिखा रही है। कई बार आम्रपली ने झगड़े में अपनी सारी हदें तक पार की हैं। इसी बीच अब आम्रपाली का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है उस वीडियो में?
आम्रपाली की हरकत देख दंग हुए लोग
‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर से भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे घर वालों के साथ बैठकर बातचीत करती नजर आ रही हैं और इसी दौरान कैमरे में कुछ ऐसा करती दिखीं कि लोग शॉक्ड हो गए। वीडियो में आम्रपाली के साथ सोफे पर आसिफ खान और रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे) नजर आ रहे हैं। आम्रपाली और आसिफ घर की पॉलिटिक्स डिस्कस करते दिख रहे हैं। इसी बीच आम्रपाली अपने बालों में हाथ फेरती दिख रही हैं जो कैमरे में कैप्चर हो गया। आम्रपाली अपने बालों से जुएं निकालती और फिर उसे मारती नजर आ रही हैं।
Bigg Boss 20 के घर का नया कैप्टन बना ये कंटेस्टेंट, लड़ते रह गए घरवाले
लोगों ने कहा- कितनी गंदी हैं ये
आम्रपाली दुबे का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘नारियल का तेल लगाएंगी तो होगा ही।’ एक ने लिखा, ‘ये बालों से जूं निकाल रही हैं।’ एक ने कहा, ‘इसका असली रूप ये है और ये काजी को देख कर छी छी करती रहती हैं।’ एक यूजर लिखता है, ‘तो ये जुएं लेकर आईं हैं अपने साथ बिग बॉस में।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये तो तसल्ली से बैठकर अपने जुएं निकाल रही हैं।’ एक लिखता है, ‘खुद को भोजपुरी सुपरस्टार बोलती हैं और इतनी गंदी हैं।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
गणेश चतुर्थी कार्यक्रम में लोगों की भीड़ में फंसे सलमान, इस वजह से जोड़े हाथ
घर में पहुंचे ये स्टार्स
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। इस लिस्ट में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी।
कटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं ‘देवों के देव… महादेव’ की पार्वती, बोलीं…
