
अब शो के 40वें एपिसोड में बारी है। कनिका गुल्लू के पास काजी की शिकायत करती हैं और कहती हैं कि वो किताबों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहा था लेकिन मनीष ने हर बात पर जवाब देना शुरू किया तो उसका मुंह बन गया। गुल्लू कहते हैं- सही है, अब उसे समझ आया होगा। इसी के साथ घर के लोगों को नया टास्क मिलता है।
अरिश्फा और स्काउट पजल सॉल्व करते हैं
गेम की शुरुआत हो चुकी है और अरिश्फा और स्काउट पजल सॉल्व करते हैं। उन्हें शाहरुख के दुबई वाले टाउनशिप के पोस्टर को पजल के जरिए सॉल्व करना होता है और स्काउट जीत जाते हैं। घर में नए कैप्टन को चुनने के लिए ‘बिग बॉस’ अनाउंस करते हैं, ‘इस घर के चारों एक्स कैप्टन के पास है द पावर ऑफ X’ और इसी के साथ सारे कैप्टन नॉमिनेट सदस्यों की कमियां एक-एक कर गिना रहे हैं।
यंग बोले- काजी में लीडरशिप नहीं दिखती
यंग ने कैप्टंसी की रेस में सबसे पहले माही को आउट किया और दूसरा नाम काजी का लिया। उन्होंने कहा- काजी में लीडरशिप नहीं दिखती और माही चुगली करती हैं। इसी के साथ स्काउट घर के नए कैप्टन बनते हैं। बिग बॉस उन्हें बधाई देते हैं और कहते हैं- उम्मीद है कि आप अच्छी कैप्टंसी करेंगे। माही कहती हैं- ये मच्छर का मच्छर ही रहेगा, आता न सामने बात करने। गुल्लू मनीष को कहते हैं- जब बिग बॉस मौका देते हैं तब बोलने का। यंग चुगली वाले गाने गाते हैं और माही को चिढ़ाते हैं।
काजी ने एकता कपूर का किस्सा सुनाया
काजीने एकता कपूर का किस्सा सुनाया और कहा- तब मैं 20 साल का था। काजी ने बताया कि जब वे महज 20 साल के थे, तब उन्होंने ‘फेम गुरुकुल’ जीता था। शो से बाहर आते ही वे इतने बड़े स्टार बन गए थे कि सुरक्षा के लिए उनके पीछे 7-7 बॉडीगार्ड लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच एकता कपूर ने उन्हें अपने एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया था। काजी ने बताया कि उस समय वे सिर्फ 20 साल के थे और उनमें अनुभव की कमी थी। उन्होंने कहा- एक फिल्म मिलने के चक्कर में उन्होंने एकता कपूर के उस बड़े प्रोजेक्ट समेत कई अन्य ऑफर्स को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा- उनके इस फैसले के बाद मीडिया में ऐसी अफवाहें भी उड़ी थीं कि उन्होंने एकता कपूर को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि अगली सुबह खबर आई कि काजी ने एकता कपूर को डिच किया।
अरिश्फा ने घरवालों को दी धमकी
सुबह की शुरुआत एनर्जी भरे गानों और डांस से हुई। लव गिल, अरिशफा खान और मनीष ने जमकर ठुमके लगाए। किचन एरिया में अरिशफा ने सभी के मग कलेक्ट किए और धमकी दी कि जो अपना मग सही जगह नहीं रखेगा, वह उसे छुपा देंगी। इस बात पर काजी से उनकी बहस भी हुई। माही विज और कनिका मान ने अरिश्फा की मिमिक्री की जिससे वो काफी नाराज हुईं।
घर में बीती रात हुई लड़ाई के बाद से समीकरण बदलते दिख रहे हैं। यंग डीएसए और स्काउट के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा।
