Bigg Boss 20 Eviction: वीकेंड का वार में यंग, स्‍काउट और आसिफ पर गिरी गाज, सलमान ने एक को किया ‘घर से बेघर’ – bigg boss 20 eviction rohed khan first contestant to get eliminated salman khan schools yung dsa scout op aasif khan


‘बिग बॉस 20’ में इस बार ‘वीकेंड का वार’ धारदार होने वाला है। पिछली बार सीजन के पहले नॉम‍िनेशन के बाद ‘एक्‍स्‍ट्रा जीवनदान’ के कारण जहां कोई भी सदस्‍य एविक्‍ट नहीं हुआ था, वहीं इस बार ऐसा नहीं होगा। बिग बॉस ने खेल का अहम नियम तोड़ने के कारण आसिफ खान, स्‍काउट ओपी उर्फ तन्‍मय और रोहेद खान को नॉम‍िनेट किया था। इन तीनों के ही ‘एक्‍स्‍ट्रा जीवनदान’ की बलि कैप्‍टेंसी टास्‍क में चढ़ गई, वहीं अब सबसे कम वोट मिलने के कारण इन में से एक का सफर शो में खत्‍म हो गया है। यही नहीं, पिछली बार की तरह सलमान इस बार नरमी नहीं बरतेंगे। शनिवार और रविवार को वह कंटेस्‍टेंट्स की क्‍लास लगाएंगे, जिनमें खास तौर पर माही विज, यंग डीएसए, स्‍काउट ओपी और आसिफ खान शामिल हैं।
Bigg Boss 20 Eviction: वीकेंड का वार में यंग, स्‍काउट और आसिफ पर गिरी गाज, सलमान ने एक को किया ‘घर से बेघर’

मेकर्स ने ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड का जो प्रोमो जारी किया है, उसमें सलमान खान यंग DSA और माही विज के बीच की गलतफहमी को दूर करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह स्‍काउट को भी कॉल-आउट करेंगे।

‘बिग बॉस 20’ एविक्‍शन: रोहेद खान घर से बेघर

‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहेद खान ‘बिग बॉस 20’ के घर से बेघर होने वाले पहले कंटेस्‍टेंट बन गए हैं। जी हां, सभी तीन नॉम‍िनेटेड सदस्‍यों में से रोहेद खान को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसके बाद शो में उनका सफर यही खत्‍म हो गया है। इससे पहले कैप्‍टेंसी टास्‍क के दौरान ‘2X रूम’ की पावर का इस्तेमाल करते हुए कनिका मान ने रोहेद से उनका ‘एक्‍सट्रा जीवनदान’ छीन लिया था। ऐसे में उनके पास इस बार बचने का कोई विकल्‍प नहीं था।

सलमान ने यंग को समझाया, बताया- माही ने आपको गाली नहीं दी

बीते दिनों यंग इस बात से बहुत दुखी हुए थे कि माही विज ने कलर वाले टास्‍क में उनका साथ नहीं दिया। बाद में उन्‍हें बताया गया कि माही ने उनको गाली दी। इसके बाद हमने यंग को रोते हुए भी देखा था। अब सलमान ने यह गलतफहमी दूर की। उन्‍होंने पहले माही से पूछा कि क्‍या उन्‍होंने गाली दी थी? फिर होस्‍ट ने यंग से कहा कि यदि उनके दिल को किसी बात ने चोट पहुंचाई, तो उन्‍हें सीधे-सीधे माही से जाकर बात करनी चाहिए थी। सलमान ने यंग के सामने यह साफ किया कि माही ने उन्‍हें कोई गाली नहीं दी थी। बल्‍क‍ि वह गाली सिचुएशन को लेकर थी।

स्‍काउट ओपी और आसिफ खान की भी लगी क्‍लास

बताया जाता है कि इसी के साथ सलमान ने स्‍काउट ओपी की भी क्‍लास लगाई है। सलमान ने उस खास घटना का जिक्र किया, जब स्‍काउट ने एक कैमरे के सामने जाकर अपने ‘गेमर ग्रुप’ से विरोध‍ियों को ट्रोल करने को कहा। सलमान ने पूछा किया अगर वह सख्‍ती बरतते हैं तो क्‍या स्‍काउट उनके लिए भी ऐसे ही कहेंगे! इसके साथ ही सलमान ने आसिफ खान के आक्रामक बर्ताव पर भी निशाना साधा। दोनों ही कंटेस्‍टेंट ने माफी मांग ली।

‘बिग बॉस 20’ में दिखेंगे तमन्‍ना, सिद्धार्थ, मुनव्‍वर, सोनाली बेंद्रे और अर्जुन

शुक्रवार को हुई ‘वीकेंड का वार’ शूटिंग के दौरान ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर मुनव्‍वर फारूकी, सोनाली बेंद्र और अर्जुन बिजलानी को स्‍पॉट किया गया। ये अपने नए शो ‘पति पत्‍नी और पंगा 2’ को प्रमोट करने पहुंचे हैं। जबकि इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया भी ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नजर आएंगे और अपनी अपकम‍िंग फिल्‍म ‘वन’ को प्रमोट करेंगे।

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें



Source link

Related posts

बिग बॉस 20:’इरफान खान की सस्ती कॉपी’, आसिफ खान पर किसने किया ये कमेंट? सलमान खान के शो में मचा बवाल – Bigg Boss 20 Aman Gandhi Says Aasif Khan Is Sasti Copy Of Irrfan Khan In Salman Khan Show Bb Updates

Bigg Boss 20: आम्रपाली दूबे और लव गिल की दोस्ती में आई दरार, नेशनल टीवी पर कहा ऐसा शब्द, भड़क गईं भोजपुरी एक्ट्रेस, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 के दूसरे हफ्ते में पहला इविक्शन, आसिफ, स्काऊट और रोहेद में से यह हुआ घर से बाहर | bigg boss 20 eviction rohed khan eliminated and became first contestant out in salman khan show